{"_id":"6222e5df8f59867f6a6400a1","slug":"sonakshi-sinha-reacted-to-fake-marriage-photo-with-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reaction: सलमान खान संग शादी की तस्वीरें वायरल होने पर आया सोनाक्षी का बयान, बोलीं- क्या आप इतने...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Reaction: सलमान खान संग शादी की तस्वीरें वायरल होने पर आया सोनाक्षी का बयान, बोलीं- क्या आप इतने...
सलमान खान और सोनाक्षी की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है। तस्वीर में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी की मांग में सिंदूर भरा नजर आ रहा है। बाद में पता चला कि यह फोटो मार्फ्ड थी और इसे फोटोशॉप से एडिट किया गया था। अब इस तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा का बयान आया है।
2 of 5
दबंग में सलमान और सोनाक्षी
- फोटो : Social Media
अपनी और सलमान की शादी की वायरल हो रही तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए अपनी बात कही है। उन्होंने कहा- क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि आप असली और मॉर्फ्ड फोटो में फर्क नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने हंसी वाले इमोजी का भी कमेंट में इस्तेमाल किया।
3 of 5
सलमान खान और सोनाक्षी
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- अपनी कला का अच्छी जगह इस्तेमाल करो। इस तरह किसी की तस्वीर को मॉर्फ्ड करना गलत बात है। वहीं एक यूजर ने लिखा- वे ध्यान चाहते थे और सोनाक्षी ने उन्हें वही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है सच्चाई
सलमान और सोनाक्षी ने शादी नहीं की है। सलमान खान खुद को सिंगल बताते आए हैं लेकिन उन्हें अक्सर उनकी दोस्त यूलिया वंतूर के साथ देखा जाता है। इसलिए अटकलें तेज हैं कि सलमान और यूलिया रिलेशनशिप में हैं। सलमान खान यूलिया से पहले कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रह चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सोनाक्षी का नाम जहीर इकबाल से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, सोनाक्षी ने जहीर के साथ रिलेशनशिप से इनकार किया है। दबंग गर्ल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वो जहीर के साथ रिलेशन में नहीं हैं। जहीर केवल उनका अच्छा दोस्त है। जब दोनों किसी और के साथ रिलेशन में हैं तो ये शरारत किसी फैंस ने की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।