फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#IndiaAgainstPropaganda के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने दिया विदेशी कलाकारों का साथ, कहा- वे इंसानों के लिए आवाज उठा रहे हैं...

Thu, 04 Feb 2021 05:17 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Feb 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Reaction On Rihanna Mia Khalifa Greta Thunberg Tweets On Her Instagram
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

भारत में चल रहे किसान आंदोलन की आग सब जगह फैल गई है। ऐसे में सिर्फ देश के ही नहीं विदेश के सेलेब्स भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पिछले दिनों इस मामले में अमेरिकन सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया था, जो कि खूब वायरल हो रहे हैं। विदेशी सेलेब्स का किसान आंदोलन पर बोलना कुछ बॉलीवुड सितारों को काफी पसंद आया, लेकिन कुछ ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई। ऐसे में अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है और उसके हिसाब से सोनाक्षी ने विदेशी सेलेब्स द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाने को गलत नहीं बताया है।

Sonakshi Sinha Reaction On Rihanna Mia Khalifa Greta Thunberg Tweets On Her Instagram
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट को शेयर किया। जिसमें लिखा है कि, 'इससे पहले आप आज रात रिहाना और ग्रेटा या अन्य 'बाहरियों' के भारतीय के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के बारे में सुनें, आपको यह बात जान लेने की जरूरत है। जाहिर है कि वे हमारे तीन कृषि बिलों और हमारे कृषि क्षेत्र की बारीकियों को नहीं जानते हैं। लेकिन चिंता सिर्फ इसी बात की नहीं है। आवाज उठाई गई है मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर, फ्री इंटरनेट को दबाने को लेकर, अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर, सरकार के प्रोपेगैंडा, हेट स्पीच और सत्ता के दुरुपयोग को लेकर।'


 

Sonakshi Sinha Reaction On Rihanna Mia Khalifa Greta Thunberg Tweets On Her Instagram
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona

एक्ट्रेस की स्टोरी में लिखा है, 'जब समाचार और मीडिया के लोग आपको यह सोचने पर मजबूर करेंगे कि यह बाहरी ताकतें हैं जो हमारे देश का कार्यप्रणाली को संचालित करने की कोशिश कर रही है। आपको यह याद रखना चाहिए कि यह कोई एलियंस नहीं हैं बल्कि हमारी तरह ही इंसान हैं जो दूसरे इंसानों के लिए आवाज उठा रहे हैं। यह दो अलग-अलग बहसें हैं। आपके नीति, कानून और इनके क्रियान्वयन को लेकर अलग-अलग विचार हो सकते हैं। लेकिन इन मतभेदों को अन्य बहसों का हिस्सा न बनने दें जोकि मानवाधिकार और आजादी के बारे में हैं।'

g4455oe8

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Reaction On Rihanna Mia Khalifa Greta Thunberg Tweets On Her Instagram
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

पत्रकारों को डराया जा रहा है। इंटरनेट बैन हो रहा है। सरकार और मीडिया के प्रोपेगैंडा के जरिये प्रदर्शनकारियों की गलत छवि पेश की जा रही है। हेट स्पीच (देश के गद्दारों को, गोली मारो) का बढ़-चढ़कर इस्तेमाल हो रहा है। यही वह मसला है जो दुनिया भर में चर्चा में आ रहा है। दमनकारी हमेशा इसी तरह बातें करते हैं। घर पर हिंसा को 'घर की बात' कहते हैं। 'तुम कौन होते हो हमारे अंदर के मामलों में बोलने वाले। दमनकारी आजाद दिमाग लोगों से डरते हैं जो उन पर निर्भर नहीं होते हैं और सच बोलने की हिम्मत रखते हैं।' आखिरी स्टोरी में एक्ट्रेस ने लगाया, 'मैं एक बार फिर कहूंगी कि आज रात की खबरों में यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि बाहरी ताकतें देश में अशांति फैलाना चाहती हैं। प्लीज उन्हें यह नैरेटिव न बनाने दें। यह इंसानों के लिए इंसानों की आवाज बुलंद करने का मामला है। सिर्फ इतनी सी बात है।'

mmp5h4uo

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Reaction On Rihanna Mia Khalifa Greta Thunberg Tweets On Her Instagram
विदेशी सेलेब्स - फोटो : Social media

बता दें कि पिछले दिनों अमेरिकन सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने विदेशी सेलेब्स को काफी ट्रोल किया था। तो वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों से अपील की थी कि वो किसी प्रोपेगैंडा में ना फंसे। अब इस मामले में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर लग रहा है कि वो विदेशी सेलेब्स का सपोर्ट कर रही हैं और उन्होंने उनके बोलने को गलत नहीं ठहराया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed