फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री-नाना पाटेकर मामले पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-फैसला देने में जल्दबाजी न करें

Mon, 08 Oct 2018 08:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha speak up on Tanushree Dutta and Nana Patekar row
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और एक्टर नाना पाटेकर का विवाद हर दिन नया मोड़ लेता जा रहा है। बीते दिनों तनुश्री ने #metoo अभियान के तहत खुलासा किया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। साथ ही इस मामले में तनुश्री ने कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य पर भी आरोप लगाया है। तनुश्री दत्ता के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं। 
Sonakshi Sinha speak up on Tanushree Dutta and Nana Patekar row
फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा,स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने तनुश्री का साथ दिया है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी तनुश्री-नाना पाटेकर मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में वह मुंबई के ताज लैंड में चल रहे एले ब्यूटी अवॉर्ड 2018 में पहुंची। इस दौरान सोनाक्षी ने मीडिया से बात भी की। सोनाक्षी सिन्हा से तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद पर सवाल पूछे तो उन्होंने इस पर किनारा करते हुए यह कह दिया कि इस मामले में जरूरी है दोनों पक्षों को अच्छे से सुनने के बाद ही कुछ बोला जाए। 
Sonakshi Sinha speak up on Tanushree Dutta and Nana Patekar row
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि हर मुद्दे के दो पहलु होते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि दोनों पक्षों के बारे में ठीक से जान लिया जाए उसके बाद इस पर प्रतिक्रिया दी जाए। सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी कहा है कि महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा मुहैया कराना बहुत जरूरी है। अगर महिला असुरक्षित महसूस करेगी तो उसके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। अगर वह सुरक्षित महसूस करती है तो वह अपना काम अच्छे से कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha speak up on Tanushree Dutta and Nana Patekar row
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा का यह बयान अभिनेता शक्ति के बयान से कुछ हद तक मिलता-जुलता है। बीते दिनों तनुश्री-नाना पाटेकर मामले में जब शक्ति कपूर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मुझे इस मामले की कोई भी जानकारी नहीं है, मैं अभी यूएस (अमेरिका) से अाया हूं। मैं ऐसी ही बोल दूंगा को गलत बात हो जाएगी।'
इसके बाद शक्ति कपूर ने खुद मीडिया से इस विवाद को जानने की कोशिश की। पूरा विवाद सुनने के बाद जब उन्हें पता चला कि यह मामला 10 साल पुराना है तो उन्होंने हंसते हुए यह कह दिया- 'मुझे कुछ नहीं पता 10 साल पहले तो मैं छोटा बच्चा था।' इसी तरह सोनाक्षी भी इस मामले में खुद को बचाती दिखीं। 
विज्ञापन
Sonakshi Sinha speak up on Tanushree Dutta and Nana Patekar row
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी।
वहीं अब तनुश्री दत्ता ने इस मामले में एक कदम आगे बढ़ते हुए नाना पाटेकर और कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed