विज्ञान और कल्पना के मेल से बनी ही हिंदी सिनेमा की जिस पहली फिल्म पर करोड़ों ने अपने दिल निछावर किए वह फिल्म थी निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’। उसके बाद तमाम दूसरी साइंस फिक्शन फिल्में भी बनीं। इन दिनों अभिनेता सनी कौशल को लेकर ऐसी ही एक फिल्म ‘अश्वत्थामा’ भी बन रही है। इस सबके बीच साइंस फिक्शन फिल्म ‘मैनी’ ने मियामी इंटरनेशनल साइंस फिक्शन फिल्म फेस्टिवल में चार पुरस्कार जीत लिए हैं, इस फिल्म को इस साल सबसे ज्यादा नामांकन भी मिले।
2 of 5
अश्वत्थामा
- फोटो : फिल्म पोस्टर
इंडो-लैटवियन साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'मैनी' के निर्देशक हैं डेस पक और इसकी लेखिका हैं सोनल सहगल। फिल्म के सहन निर्माता हैं क्रिस्टल पुडाने और मराना प्रोडक्शन। ये पुरस्कार समारोह बीती रात ही समपन्न हुआ है। डायरेक्टर ट्रॉय कहते हैं, 'मैनी फ़िल्म को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले और इसने सबसे ज्यादा अवार्ड अपने नाम किए। इस फेस्टिवल में 120 फिल्मो का चुनाव हुआ था जो 30 अलग-अलग देशों से आईं थीं।’
3 of 5
मैनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फ़िल्म ‘मैनी’ को चार पुरस्कार मिले, उनमें सर्वश्रेष्ठ साइंस फिक्शन फिल्म का रनर अप अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ छायाचित्रण का पुरस्कार (गेटिस ग्रीनबर्गस), सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर अवार्ड (नरेश कामथ) और सर्वेश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार (टोनी हॉकिन्स) शामिल हैं। बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर के लिए इंटरनेशनल अवार्ड जीतनेवाले कंपोजर और सिंगर नरेश कामथ इस जीत से बहुत खुश हैं। वह कहते हैं, 'इस महामारी ने हमें काम को एक नए ढंग से करने की सीख दी। इस पूरी यात्रा में मैं और डायरेक्टर डेविड, ऑनलाइन ही बात कर पाते थे। मैंने इसके पहले फिल्मों में बैकग्राउंड स्कोर दिया है पर ऐसा पहली बार हुआ हैं जब स्टूडियो में बिना डायरेक्टर की मौजूदगी से इतना बड़ा काम हुआ और जो लोगों को पसंद भी खूब आया।’
4 of 5
फिल्म-मैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये फ़िल्म एक ऐसी भारतीय महिला के सफर की कहानी हैं जो लैटविया जाती है एक लेखक के तौर पर आत्मकथा लिखने। यह लेखक खुद अपने अस्तित्व की तलाश में है और समलैगिंकता से जूझ रही हैं। इसकी जिंदगी में काफी सारे मोड़ आते हैं। एक समय ऐसा भी आता है जब उसे समझ नहीं आता कि उसे किस तरफ जाना है। उसका प्यार उसे तीन तरफ खींच रहा होता है, एक असल मे, दूसरा जो उसकी कल्पना में हैं और तीसरा जो उसके साथ हैं यानी कि आदमी, औरत और वो खुद। फिल्म की कहानी खुद को आजाद करने की कहानी भी है।
5 of 5
ओके कम्प्यूटर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साइंस फिक्शन फिल्मों और वेब सीरीज के विदेश में तो तमाम दर्शक हैं ही, भारत में भी ऐसी कहानियों को चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर ऐसी ही एक वेब सीरीज ‘ओके कम्प्यूटर’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में विजय वर्मा, राधिका आप्टे, रसिका दुग्गल और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।