फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर के चलते बेटे से दूर हो गई हैं सोनाली बेंद्रे, उसके बर्थडे पर VIDEO शेयर कर हुईं इमोशनल

Sat, 11 Aug 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
sonali bendre birthday wishes to her son ranveer behl
सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे भले ही कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से जूझ रही हों लेकिन उनकी जिंदादिली देखने लायक है । सोनाली समय-समय पर अपने फैंस को सेहत की जानकारी देती रहती हैं । आज सोनाली के बेटे रणवीर का जन्मदिन है । उन्होंने अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और उसके लिए एक बड़ा सा पोस्ट लिखा ।

sonali bendre birthday wishes to her son ranveer behl
सोनाली बेंद्रे

सोनाली लिखती हैं, 'मेरा सूरज, मेरा चंदा, मेरा तारा और मेरा पूरा आसमान । हो सकता है मैं थोड़ी मेलोड्रमैटिक हो गई हूं लेकिन अपने 13वें जन्मदिन पर तुम इसके हकदार हो । अब तुम युवा हो गए हो । इस बात को मानने में मेरे दिमाग को थोड़ा समय लगेगा । मैं तुम्हें नहीं बता सकती कि मुझे तुम पर कितना गर्व है ।'

sonali bendre birthday wishes to her son ranveer behl
सोनाली बेंद्रे

'तुम्हारी बुदि्ध, तुम्हारा विवेक, तुम्हारी ताकत, तुम्हारी मासूमियत और तुम्हारी शरारतें । हैप्पी हैप्पी बर्थडे, मेरे बड़े हो चुके बेटे । ये पहली बार है जब तुम्हारे बर्थडे पर हम दोनों साथ नहीं हैं । मैं तुम्हें बहुत याद कर रही हूं। मैं तुम्हें हमेशा बहुत-बहुत प्यार करती रहूंगी ।'

Ranveeeeer! My sun, my moon, my stars, my sky... Okay, maybe I'm being a bit melodramatic, but your 13th birthday deserves this. Wow, you're a teenager now... Will need some time to wrap my head around that fact. I can't tell you enough how proud I am of you... Your wit, your humour, your strength, your kindness, and even your mischief. Happy happy birthday, my not-so-little one. It's the first one that we're not together... I miss you terribly. Lots and lots of love always and forever.... biiiiig hug! @rockbehl

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre birthday wishes to her son ranveer behl
सोनाली बेंद्रे

बता दें कि इससे पहले सोनाली एक बुक स्टाॅल पर किताब खरीदती नजर आई थीं । कैंसर के इलाज के चलते सोनाली ने अपना सिर मुंडवा लिया है। पहले उन्होंने ब्वॉयकट बाल करवाए थे । अब वो बाल्ड हो गई हैं । सोनाली ने अपनी दो दोस्तों सुजैन और गायत्री के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी ।

This is me. And in this moment, I am really happy. People give me strange looks when I say that now, but it's true and I'll tell you why. I am now paying attention to every moment, looking for every opportunity to find joy and #SwitchOnTheSunshine. Yes, there are moments of pain and low energy, but I am doing what I like, spending time with people I love, and feeling very loved and happy. I am extremely grateful to my friends, my pillars of strength, who at a moment's notice, arrived to be with me and help me through this. In between their busy schedules they find time to visit, call, message, FaceTime... basically never leaving a moment for me to feel alone. Thank you for showing me what true friendship is. #HappyFriendshipDay, ladies. Blessed to have you all in my life (including the ones not in the picture... You know who you are) @gayatrioberoi @suzkr P.S. Nowadays I spend far less time getting ready because I don't have to fuss over my hair! 😜#BaldIsBeautiful #FindThePositive #OneDayAtATime Picture credit: @hrithikroshan

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

विज्ञापन
sonali bendre birthday wishes to her son ranveer behl
सोनाली बेंद्रे
सोनाली से मिलने के लिए ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे थे । तीनों साथ में एक कैफे के बाहर फ्रेंडशिप डे सेलीब्रेट करते नजर आए थे । वहीं बात करें सोनाली के बेटे की तो रणवीर कुछ दिन पहले ही अपनी मां के साथ छुटि्टयां बिताकर मुंबई वापस लौटे हैं । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed