फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बप्पा के विसर्जन के बाद जुहू बीच की हालत देख ये अभिनेत्री हुईं परेशान, कह दी ये बड़ी बात

Wed, 11 Sep 2019 04:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 11 Sep 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Sonali Bendre shared Juhu beach picture after Ganesh Visarjan expresses Concern About Environment
Sonali Bendre - फोटो : instagram

10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव का आज आखिरी दिन है। हर बार की तरह इस बार भी कई फिल्मी हस्तियों ने अपने घर विघ्नहर्ता को विराजित किया और धूमधाम से उनकी विदाई भी की। महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने मुंबई के बीच की एक ऐसी तस्वीर साझा की जिसे देखकर आप भी सोच में डूब जाएंगे। इस तस्वीर के जरिए अभिनेत्री ने प्रदूषण की समस्या की ओर लोगों का ध्यान दिलाने की कोशिश की। 

Sonali Bendre shared Juhu beach picture after Ganesh Visarjan expresses Concern About Environment
Sonali Bendre - फोटो : Instagram

सोनाली बेंद्रे ने जो तस्वीर साझा की है वह मुंबई के जुहू बीच की है। इस तस्वीर में फूल-माला और बहुत सारी चीजें नजर आएंगी। इस तस्वीर के जरिए सोनाली ने मुंबई के खस्ताहाल हालातों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कराया। सोनाली बेंद्रे ने लिखा- 'कल हुए विसर्जन के बाद की तस्वीरें। अगर यह बर्बादी के संकेत नहीं है तो मुझे नहीं पता इससे ज्यादा खराब हालात और क्या हो सकते हैं। यह सही नहीं है। हमें इसे बेहतर करना होगा।' 
 

Sonali Bendre shared Juhu beach picture after Ganesh Visarjan expresses Concern About Environment
Sonali Bendre - फोटो : instagram

सोनाली बेंद्रे भी बप्पा को घर लेकर आई थीं। सोनाली ने बप्पा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में बप्पा के चारों ओर फूलों की सजावट हो रखी है तो वहीं अभिनेत्री भी सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनाली ने लिखा था- 'गणेश चतुर्थी सभी त्योहारों में मेरा सबसे ज्यादा पसंदीदा त्योहार है। पिछले साल घर पर इस त्योहार को सेलिब्रेट नहीं कर पाई थी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ganesh Chaturthi is one of my favourite festivals and I really missed celebrating it at home last year... Was part of the Aarti via FaceTime! I'm so glad to be back this year, healthier and stronger, celebrating with my family. I truly believe if there’s faith, it reflects more on the inside...in the dialogue between you and your God... so don't lose that essence. Once again, we’ve taken the route of bringing an eco-friendly Ganesha & we’ll also immerse the Lord in our home 🙏🏻 May this Ganesh Chaturthi bring health, happiness and new beginnings to everyone, and may we all have the strength to overcome the obstacles that come our way. सर्वांना गणेश चतुर्थीच्या शुभेच्छा. 😄 गणपती बाप्पा मोरया

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Bendre shared Juhu beach picture after Ganesh Visarjan expresses Concern About Environment
Arpita and salman khan - फोटो : social media

सोनाली बेंद्रे के अलावा सलमान की बहन अर्पिता खान, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, सोनू सूद और अंबानी खानदान ने भी बप्पा को घर पर विराजित किया था। अंबानी परिवार के गणेशोत्सव कार्यक्रम में बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 

विज्ञापन
Sonali Bendre shared Juhu beach picture after Ganesh Visarjan expresses Concern About Environment
Nira Ambani and Radhika Merchant - फोटो : Amar Ujala

इस मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ भी फोटो शूट कराए। इस दौरान तीनों पारम्परिक परिधान में नजर आए। अंबानी परिवार के घर पर हुए इस फंक्शन में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर के अलावा उद्धव ठाकरे भी पहुंचे। 

यह भी पढ़ें:- कैंसर ठीक होने के बाद सोनाली पहली बार परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचीं मालदीव, देखें तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed