{"_id":"5c2b180fbdec2257245fffd0","slug":"sonali-bendre-throws-a-new-year-bash-for-close-friends-and-family-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जंग जीतते ही सोनाली बेंद्रे ने फैंस को दिया बर्थडे का तोहफा, देखिए ताजा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से जंग जीतते ही सोनाली बेंद्रे ने फैंस को दिया बर्थडे का तोहफा, देखिए ताजा वीडियो
Tue, 01 Jan 2019 01:04 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
सोनाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड को नए साल पर एक बुरी और एक अच्छी खबर मिली। बुरी खबर ये कि कादर खान नहीं रहे। वहीं, सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से जंग जीतकर फैंस को बर्थडे का तोहफा दिया है। बर्थडे पर सोनाली ने ताजा वीडियो शेयर किया है। वे फैंस और परिवार संग नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हैं। बीता साल अभिनेत्री के लिए काफी कठिन रहा। कैंसर का लंबा इलाज अमेरिका में चला।
sonali bendre
वहीं सोनाली अब कैंसर की जंग जीत कर बड़े ही उल्लास से अपना जन्मदिन और नए साल का जश्न मना रही हैं। सोनाली ने एक प्यारा सा मेसेज इंस्टाग्राम पर लिखा है। सोनाली ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, हैप्पी और हेल्दी नए साल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा है, अब मैं हैपी और हेल्दी 2019 की कामना करती हूं।
Throwback to my last blow-dry before I cut my hair. Now that my hair is gradually growing back.... Maybe I can look forward to another blow-dry in 2019! This journey has been immense, and has taught me so so much....#SwitchOnTheSunshine #OneDayAtATimehttps://t.co/yJiTvpwEKf pic.twitter.com/Z1Syzbs2hP
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) December 31, 2018
Sonali Bendre
- फोटो : Instagram
सोनाली आगे लिखती हैं। मेरे लिए मेरा पिछला सफर बहुत व्यापक था। मैंने इस दौरान काफी कुछ सीखा है। वह आगे लिखती हैं, अब मेरे बाल धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं। मुझे लगता है कि मैं साल 2019 में एक और ब्लो - ड्राय के लिए तैयार हूं। मैं अब खुद को काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं उन लोगों का धन्यवाद करती हूं, जो लगातार मेरे साथ खड़े रहे। आपको दुख के समय में जो आपके साथ खड़ा होता है वही आपका सच्चा दोस्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre
- फोटो : instagram
इसी बीच सोनाली का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पति गोल्डी बहल के साथ नए साल के जश्न और अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोनाली के इस खास दिन पर उनके घर पहुंचे अभिनेता ऋतिक रोशन और कुणाल कपूर। दोनों वीडियो में सोनाली के साथ दिखाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Sonali Bendre
- फोटो : Instagram
वहीं व्हाइट कलर की शर्ट और स्कर्ट में सोनाली काफी खूबसूरत दिख रही हैं। सोनाली की बर्थ डे पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रितिक रोशन रहे। वहीं सोनाली पति गोल्डी के साथ काफी खुश भी इस वीडियो में दिखाई दे रही हैं।