फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Bajwa: 'मैं ईमानदारी से कहूंगी कि जब मैं उनके...,' शहनाज संग कॉम्पिटिशन पर सोनम बाजवा ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 28 Apr 2023 07:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 28 Apr 2023 07:03 PM IST
सार

सोनम बाजवा ने शहनाज गिल संग कॉम्पिटिशन पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही ईमानदारी के साथ अपनी भावनाओं को साझा करती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Sonam Bajwa broke silence on competition with Shehnaaz Gill said I will be very honest but
सोनम बाजवा-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में दो हसीनाओं शहनाज गिल और सोनम बाजवा को स्क्रीन साझा करते देखा गया था। हालांकि, कुछ समय बाद यह खबर आई कि सोनम, शहनाज को अपना कॉम्पिटिशन मानती हैं। इसी को लेकर पंजाबी हसीना ने चुप्पी तोड़ी है, साथ ही अपने बयान से हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। 

Sonam Bajwa broke silence on competition with Shehnaaz Gill said I will be very honest but
हौसला रख - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम बाजवा ने शहनाज गिल को कॉम्पिटिशन मानने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है, 'कोई कॉम्पिटिशन नहीं थी क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो मैं पर्दे पर जो करने जा रही थी, उससे बहुत सुरक्षित थी। उस तरह की कोई प्रतियोगिता नहीं थी, लेकिन मैं बहुत ईमानदार रहूंगी, जब मैं उनके साथ एक गाना कर रही थी, वह डांसर के रूप में इतनी अच्छी थीं कि मैं उन्हें देखते ही रह गई थी।' 

Sonam Bajwa broke silence on competition with Shehnaaz Gill said I will be very honest but
सोनम बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम बाजवा ने आगे कहा, 'हम एक दूसरे को स्टेप्स सिखा रहे थे। जब आपके को-स्टार सेट पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको लगता है कि मैं भी ऐसा करना चाहती हूं। इसने मुझे और अधिक जिम्मेदार महसूस कराया। तो हां, हमने पॉजिटिव बॉन्ड साझा किया।' 'हौसला रख' फिल्म में पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ भी थे। 

Amrin Qureshi: 'मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है', कियारा आडवाणी से कंपेयर किए जाने पर फूटा अमरीन का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Bajwa broke silence on competition with Shehnaaz Gill said I will be very honest but
सोनम बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम बाजवा ने शहनाज गिल की एनर्जी की भी तारीफ की साथ ही खुलासा किया कि उन्होंने सेट पर खुशनुमा माहौल बना दिया था। 'हौसला रख' फिल्म के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा, 'दुर्भाग्य से हमारे साथ ज्यादा सीन भी नहीं हुए। हम एक गाने में साथ थे और हमने खूब मस्ती की।' 

Sooraj Pancholi: मेरी जिंदगी के 10 साल कौन लौटाएगा? जिया खान मामले पर कोर्ट के फैसले के बाद बोले सूरज पंचोली

विज्ञापन
Sonam Bajwa broke silence on competition with Shehnaaz Gill said I will be very honest but
सोनम बाजवा-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनम बाजवा जल्द ही फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' में नजर आएंगी, जिसमें उनके अपोजिट समीप कंग हैं। मूवी इसी साल 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, शहनाज गिल की बात करें तो उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसमे उनके साथ पलक तिवारी, भूमिका चावला, राघव जुयाल और पूजा हेगड़े जैसे सितारे भी थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed