सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शादी के 9 महीने बाद ही सोनम कपूर ने सरनेम से पति का नाम हटाया, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका भल्ला Updated Sat, 16 Feb 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Ahuja changed her name zoya Singh Solanki on social media for film the zoya factor
sonam kapoor - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिछले साल मई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के साथ अपने पति का नाम भी जोड़ लिया था। उन्होंने अपना नाम सोनम कपूर से सोनम कपूर आहूजा कर लिया था। लेकिन अब शादी के 9 महीने बाद ही उन्होंने फिर से अपना नाम बदल लिया है। 

 
Trending Videos
Sonam Kapoor Ahuja changed her name zoya Singh Solanki on social media for film the zoya factor
sonam kapoor, anand ahuja - फोटो : instagram
जी हां, सोनम ने ना केवल अपने पति का सरनेम हटा लिया है ब्लकि अपना नाम भी बदल लिया है। आपको बता दें कि ये नाम है जोया सिंह सोलंकी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सोनम ने अपना नाम जोया सिंह सोलंकी क्यों कर लिया तो चलिए आपको बताते हैं इसकी वजह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Ahuja changed her name zoya Singh Solanki on social media for film the zoya factor
sonam kapoor - फोटो : file photo
बता दें कि सोनम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। दरअसल,सोनम की अपकमिंग फिल्म का नाम है 'द जोया फेक्टर' है। वहीं इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनम ने अपना नाम बदल लिया है। फिल्म में सोनम का नाम जोया सिंह सोलंकी है। फिल्म में दलकीर सलमान भी अहम रोल में हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। 
Sonam Kapoor Ahuja changed her name zoya Singh Solanki on social media for film the zoya factor
sonam kapoor - फोटो : file photo
'द जोया फैक्टर' की कहानी अनुजा चौहान की किताब पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक राजपूत लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका नाम जोया है और वो एक विज्ञापन एजेंसी में काम करती है। उसकी मुलाकात इंडियन क्रिकेट टीम से होती है और साल 2010 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ये उनका लकी चार्म बन जाती है।
विज्ञापन
Sonam Kapoor Ahuja changed her name zoya Singh Solanki on social media for film the zoya factor
Sonam Kapoor - फोटो : file photo
बता दें कि सोनम इससे पहले फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'' में नजर आईं थीं। फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला अहम रोल में थे। फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धर ने किया था। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के कंटेंट को लेकर काफी बज था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed