सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के लिए बुरी खबर, शादी में मिले सभी महंगे गिफ्ट हो गए चोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja marriage gifts theft
सोनम कपूर

मुंबई के बांद्रा में स्थित जिस पॉश बंगले में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे वो एक बार फिर चर्चा में है। इस बार किसी प्रोफाइल वेडिंग के लिए नहीं बल्कि चोरी के लिए। खबर है कि बंगले में घुसकर चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया है। 

Trending Videos
sonam kapoor and anand ahuja marriage gifts theft
सोनम कपूर और अर्जुन कपूर

बताया जा रहा है कि चोरों ने जिस कमरे में हाथ साफ किया है वहां सोनम की शादी के महंगे गिफ्ट भी रखे हुए थे, जिसे सोनम और आनंद अपने साथ नहीं लेकर गए थे। बताते चलें कि ये बंगला अनिल कपूर की साली यानी सोनम की मौसी का है । इसी बंगले में सोनम की शादी की सभी रस्में की गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja marriage gifts theft
सोनम कपूर और आनंद आहूजा

चोरी 20 सितंबर की रात को हुई थी। चोर ने उस कमरे में हाथ साफ किया है जिसमें सोनम की शादी से जुड़े कई सामान रखे गए थे। सूत्र बताते हैं कि कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 40 लाख का सामान उड़ाया है। इस कमरे को सोनम की मौसी ने नहीं खोला था क्योंकि शादी में मिलने वाले सारे गिफ्ट यहीं रखे गए थे। 

sonam kapoor and anand ahuja marriage gifts theft
सोनम कपूर

सोनम वहां से अपना सामान यह कहकर नहीं लेकर गई थीं कि जल्द ही वो बांद्रा में अपना नया आशियाना बना लेंगी तब लेकर जाएंगी। फिलहाल चोरी का केस पुलिस स्टेशन में दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja marriage gifts theft
सोनम कपूर

इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, जिसमें देर रात को खिड़की से चढ़ते हुए कोई दिख रहा है। वो उसी चौथे मंजिल तक चढ़ा, जहां पर मौजूद कमरे में गिफ्ट रखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed