फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे, अब सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कही ये बात

Mon, 07 Dec 2020 01:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 07 Dec 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Sonam kapoor and anand ahuja support farmers protest
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : फाइल

कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन सुर्खियों में है। बॉलीवुड की बात करें तो अभी तक कई सितारों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। इनमें स्वरा भास्कर, सोनू सूद, ऋचा चड्ढा, तापसी पन्नू, दिलजीत दोसांझ, अनुभव सिन्हा, विशाल ददलानी और प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य कलाकारों ने अपना सर्मथन जाहिए किया है। इसी कड़ी में सोनम कपूर का नाम भी जुड़ गया है।

Sonam kapoor and anand ahuja support farmers protest
सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor

सोनम कपूर ने किसान आंदोलन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'जब तक जुताई शुरू नहीं होती दूसरे काम नहीं चल पाते हैं, इसलिए किसान हमारी सभ्यता के संस्थापक हैं।' सोनम द्वारा साझा की गई यह लाइन मशहूर अमेरिकन लॉयर और थिंकर डेनिएल वेबस्टर की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

Sonam kapoor and anand ahuja support farmers protest
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : instagram/sonamkapoor

सोनम के पति आनंद आहूजा लिखते हैं कि 'यह विचार तो समझ में आता है कि किसान बिना किसी बिचौलिये के सीधे मार्केट में अपनी फसल बेच सकेंगे लेकिन व्यवस्था में सुधार लाने के साथ हमें किसानों की समस्याओं के बारे में भी सुनना चाहिए। क्या कोई ऐसी व्यवस्था है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य सुरक्षित कर सके? हम प्राइवेट कंपनियों द्वारा किसानों के शोषण को कैसे रोक पाएंगे? भ्रष्टाचार को रोकने के लिए और किसानों की आजीविका सुरक्षित करने के लिए क्या किया गया है? बहुत सारे सवालों में से ये भी कुछ सवाल हैं। कोई भी परिवर्तन लागू करने से पहले इन चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए।'

View this post on Instagram

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam kapoor and anand ahuja support farmers protest
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो।'

विज्ञापन
Sonam kapoor and anand ahuja support farmers protest
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दरअसल दिलजीत ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दो तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में किसान पुलिसकर्मियों को खाना खिला रहे हैं और दूसरी में पुलिसवाले किसानों को। इस पर दिलजीत ने लिखा, 'प्यार की बात करिए, धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता। भारत इसलिए ही दुनिया में सबसे अलग है, क्योंकि यहां सब प्यार से रहते हैं। हर धर्म का सत्कार किया जाता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed