फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 दिन बाद ही विवादों में आई सोनम और आनंद की शादी, एक समुदाय ने रीति-रिवाज पर उठाए सवाल

Wed, 16 May 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding have run into a new controversy
sonam kapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को 8 दिन हो चुके हैं। इन दोनों की शादी मुंबई में धूमधाम से सिख रीति-रिवाज के अनुसार हुई। शादी के तुरंत बाद ही सोनम 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में नजर आईं जहां पर उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से सभी का दिल जीत लिया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सोनम और आनंद की शादी को लेकर एक समुदाय ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि शादी में सिख रीति-रिवाजों का उल्लंघन किया गया। 
Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding have run into a new controversy
Sonam Kapoor
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कुछ पुराने मेंबर्स ने सोनम और आनंद की शादी में रीति-रिवाजों का ठीक तरह से पालन न करने का आरोप लगाया है। यह आरोप तत्कालीन मेंबर्स ने इस समय के शिरोमणि गुरुद्वारे के प्रंबधकों पर लगाया है। इन मेंबर्स का कहना है शादी के वक्त आनंद की पगड़ी से कल्गी नहीं हटाई गई जो सिख रीति-रिवाज के नियमों की अनदेखी है।
Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding have run into a new controversy
sonam kapoor wedding venue
इन मेंबर्स का कहना है कि सिख धर्म में शादी के दौरान दूल्हे की पगड़ी में लगी कल्गी को हटाना होता है, लेकिन सोनम और आनंद की शादी के दौरान इस नियम को नजरअंदाज किया गया। जानकारी के मुताबिक इन मेंबर्स ने अकाल तख्त के सामने भी शिकायत की है। अब यह मेंबर्स चाहते हैं जिन प्रबंधकों की उपस्थिति में सोनम और आनंद की शादी हुई उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding have run into a new controversy
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम और आनंद की शादी 8 मई को हुई थी। शादी के दिन ही इस न्यूलीवेड कपल ने रिसेप्शन रखा था। जहां पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा था। इस फंक्शन के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। आपको बता दें, हाल ही में सोनम ने 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में रेड कारपेट पर वॉक किया था, जिसमें उनके लुक ने सभी को कायल बना दिया था।
विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anand Ahuja wedding have run into a new controversy
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर लीड रोल में है। 'वीरे दी वेडिंग' को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल यह देखना होगा सोनम और आनंद की शादी पर उठा यह विवाद क्या मोड़ लेता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed