{"_id":"5cfc9746bdec22078775d4c3","slug":"sonam-kapoor-celebrate-birthday-with-anand-ahuja-and-family-look-at-the-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में उमड़े सेलेब्स, आधी रात को पति आनंद ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में उमड़े सेलेब्स, आधी रात को पति आनंद ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । सोनम ने शनिवार को देर रात परिवार संग बर्थडे सेलिब्रेट किया । सोनम कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । पार्टी की तस्वीरों में पिता अनिल कपूर, बहन रिया कपूर, अनुपम खेर और मसाबा गुप्ता नजर आ रही हैं ।
Trending Videos
2 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम ने एक नहीं बल्कि दो केक काटे । इस दौरान सोनम ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही थीं । वहीं कानों में बड़े ईयरिंग्स पहने थे । आनंद ने सोनम की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है । मैसेज में आनंद ने सोनम को अपनी फॉरएवर गर्लफ्रेंड बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
उन्होंने लिखा है कि इस तस्वीर को पोस्ट करने के लिए उन्हें एक महीने इंतजार करना पड़ा है । सोनम की बहन रिया कपूर ने भी सोनम के साथ अपनी एक क्यूट तस्वीर शेयर की है । इस तस्वीर में रिया, सोनम के कंधों पर सिर रखकर आंखें बंद किए रिलैक्स करती नजर आ रही हैं ।
— Sonam Kapoor Ahuja Russia (@SonamKapoorFCRu) June 8, 2019
4 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की अपकमिंग मूवी में 'द जोया फैक्टर' नजर आएंगी । इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं । यह फिल्म एक किताब पर आधारित है । फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जोया नाम की एक लड़की क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है ।
सोनम की पिछली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फ्लॉप रही थी । इसमें सोनम ने पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम किया था । सोनम पिछले दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं । यहां उन्होंने अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया था । सोनम 5 से 6 आउटफिट में नजर आई थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X