सब्सक्राइब करें

शुरू हुआ सोनम कपूर के बर्थडे का जश्न, शूटिंग सेट पर काटा केक

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 08 Jun 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Early celebrations of her birthday on the sets of a magazine shoot
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

9 जून को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का बर्थडे है। ऐसे में सोनम के बर्थडे का सेलिब्रेशन अभी से ही शुरू हो गया है। दरअसल एक फैशन मैगजीन शूट के बाद सेट पर ही सोनम का प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने केक कट किया और सभी को शुक्रिया कहा। बता दें कि सोनम कपूर अपने बेबाक अंदाज और स्टाइल सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

Trending Videos
Sonam Kapoor Early celebrations of her birthday on the sets of a magazine shoot
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सोनम कपूर का जन्म मुंबई में 9 जून 1985 को हुआ था। सोनम कपूर के पिता बॉलीवुड के ‘झक्कास’ एक्टर अनिल कपूर हैं। दोनों फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में बड़े पर्दे पर साथ नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Early celebrations of her birthday on the sets of a magazine shoot
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म सावरियां से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। बता दें कि रणबीर कपूर ने भी इस ही फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
Sonam Kapoor Early celebrations of her birthday on the sets of a magazine shoot
sonam kapoor

एक्टिंग डेब्यू के पहले सोनम कपूर संजय लीला भंसाली को फिल्म ब्लैक में असिस्ट कर चुकी हैं और भी डायरेक्टर ने सोनम को सांवरिया फिल्म के लिए अप्रोच किया था।

विज्ञापन
Sonam Kapoor Early celebrations of her birthday on the sets of a magazine shoot
sonam kapoor

संजय ने सोनम को इस शर्त के साथ अप्रोच किया था कि उन्हें अपना वजन कम करना पड़ेगा। जिसके बाद सोनम ने करीब 35 किलो वजन कम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed