सोनम कपूर की शादी को एक साल होने गए हैं, ऐसे में एक्ट्रेस सेलिब्रेशन के मूड में हैं। सोनम ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से पारंपरिक तरीके से शादी की थी। जिसमें परिवार के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। सोनम हो या आनंद आहूजा शादी के बाद अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे से प्यार का इजहार करते रहते हैं।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सोनम कपूर के पति, पहली सालगिरह पर लिखा इमोशनल पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली एनिवर्सिरी के मौके पर आनंद आहूजा ने सोनम के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने दोनों के जूते पहने हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आनंद ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे पसंदीदा में से एक। मैं यह तस्वीरें इसलिए शेयर नहीं कर रहा कि मुझे जूते पसंद हैं बल्किल इसलिए शेयर की हैं क्योंकि मेरा ऐसा मानना है कि नीचे देखने से हमेशा यह एहसास रहता है कि जमीन से जुड़े रहें और वास्तविक रहें।'
आनंद आहूजा ने लिखा कि 'मेरी शादी को एक साल पूरे हो गए हैं और तीन साल से हम एक साथ हैं। इससे बेहतर कोई एहसास नहीं हैं कि आपका लाइफ पार्टनर आपका बेस्ट फ्रेंड हो। यही नहीं वो हमेशा ना केवल आपका साथ दे बल्कि और बेहतर करने के लिए हौसला अफजाई करता रहे।'
A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on
आनंद आगे लिखते हैं कि 'ऐसा एक पार्टनर जो बिना शर्त आपसे प्यार करता है। साथ ही जब आप गलत हों तो आपको बताता रहे। आपके डर को पीछे छोड़कर साथ दे। हैप्पी एनिवर्सिरी सोनम, तुम मेरे लिए गाइडिंग स्टार हो।'
सोनम कपूर ने 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन संग सात फेरे लिए थे। सोनम की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई थी। इसके बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। बता दें कि आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (US) से पढ़ाई की है। आनंद के बिजनेस का साल भर का टर्न ओवर करोड़ों में है।