फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: आनंद आहूजा ने शेयर कीं सोनम कपूर की अनदेखी तस्वीरें, बेबी शॉवर के बाद थकी नजर आईं अभिनेत्री

Thu, 16 Jun 2022 11:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 16 Jun 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor husband Anand Ahuja shares unseen photos, actress looks tired after baby shower
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेस एंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर आए दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री की गोदभराई हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। वहीं, अब आनंद आहूजा ने अपनी पत्नी सोनम की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो तो साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन थोड़ी थकान भी नजर आ रही है।

Sonam Kapoor husband Anand Ahuja shares unseen photos, actress looks tired after baby shower
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आनंद आहूजा ने सोनम की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक सोफे पर रिलैक्स मूड में बैठी हुई नजर आ रही हैं। सोनम ने ब्लैक कलर की ट्रेक पैंट और सफेद रंग की कॉटन शर्ट पहन रखी है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सोनम ने गोल्डन कलर के हूप्स और कुछ एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। सोनम का ये नो मेकअप लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आनंद ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'हर पल प्यार।'

View this post on Instagram

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)


 
Sonam Kapoor husband Anand Ahuja shares unseen photos, actress looks tired after baby shower
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम की इन तस्वीरों पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। सोनम ने भी कमेंट कर खुद को व्हेल बताया है। एक ने लिखा, 'सुंदर ममा', तो दूसरे ने लिखा, 'आप आने वाले बच्चे और ममा दोनों से सबसे अच्छे प्यार का अनुभव करने वाले हैं। आप दोनों के लिए बहुत खुशी हो रही है।' वहीं एक अन्य न कहा कि 'माशा अल्लाह, अल्लाह आपको बरकत दे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor husband Anand Ahuja shares unseen photos, actress looks tired after baby shower
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कपल ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि दोनों जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। सोनम और आनंद इस साल अगस्त में अपने बच्चे का स्वागत करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम सुजॉय घोष की फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed