पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तरह से प्रतिक्रियां दी हैं। हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक के बीच ट्विटर से लेकर फेसबुक तक कई सितारे भारतीय सेना की प्रशंसा कर रहे हैं। इस बीच तेजी से बदले घटनाक्रम के बीच अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया कि लोग भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे।
भारत-पाक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, भड़के यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर 'ह्यूमेनस् ऑफ हिन्दुत्व' नाम के फेसबुक पेज की स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इस पोस्ट के बाद कुछ लोग उन्हें हिन्दू और राष्ट्र विरोधी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने उनकी फिल्में न देखने की बात कही है।
एक यूजर ने लिखा- सोनम ने हिंदुओं की तुलना आतंकवादियों से कर दी। कृपया कोई उन्हें इस कॉपी/पेस्ट पोस्ट के इतिहास के बारे में सबक दे। क्या वह अब भी एक भारतीय नागरिक है। वहीं एक यूजर ने लिखा- सोनम जी जब कुछ पता न हो, जब कुछ समझ में न आए तो छोड़ दिया करो, ऐसे भी आपको सीरियसली कोई नहीं लेता।
#sonamkapoor has showed her upbringing today. compares "Hindus" to terrorists. Please someone give her history lessons to this copy/paste person. #SonamKapoorAhuja is she still an indian citizen? @sonamakapoor Sonam Ji,
Jab kuch pata na ho, Jab kuch samaj mein na aaye toh chodh diya karo, aise bhi aapko seriously koi leta toh hai nai. 🙏🙏#SonamKapoor