बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। सोनम अपने परिवार के साथ पेरिस में हैं। यहां पर अभिनेत्री ने 9 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोनम की बहन रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं, अब रिया ने सोनम और आनंद आहूजा की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कपल पेरिस की सड़कों पर एक दूसरे को किस करता हुआ नजर आ रहा है।
Photo: प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को बीच सड़क किया लिप लॉक, आपने देखी दोनों की ये रोमांटिक फोटो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके पति करण बुलानी से लेकर बहन सोनम कपूर की फोटोज शामिल हैं। पहली तस्वीर करण बुलानी की है। वह कैमरे से फोटो ले रहे हैं। इसके बाद खाने और आसपास की खूबसूरत लोकेशन की झलक दिखाई गई है। वहीं, चौथी फोटो सोनम और आनंद आहूजा की है, जिसमें दोनों पेरिस की सड़कों पर एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों लिप लॉक करते दिख रहे हैं। ये रोमांटिक तस्वीर सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर की है।
लुक की बात करें तो सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहनी हुई है, जिसके साथ मैचिंग श्रग भी है। वहीं, आनंद व्हाइट टीशर्ट और शर्ट में कूल लग रहे हैं। रिया कपूर ने सोनम और आनंद आहूजा की इस तस्वीर पर प्यार भरा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'मक्खन और प्यार, किसी भी गर्भवती महिला के लिए सही जन्मदिन का तोहफा! परिवार के साथ पेरिस!'
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा मई 2018 में शादी के बंधन में बंध गए और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेत्री ने इस साल मार्च की शुरुआत में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। सोनम अक्सर ही बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।