फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara Bhaskar: नुपुर शर्मा का पुतला जलाने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- मॉब लिंचिंग पर ऐसा ही….

Sun, 12 Jun 2022 07:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 12 Jun 2022 07:05 PM IST
सार

देशभर में बीते कई दिनों से बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नेता नुपुर शर्मा के एक विवादित बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। नुपुर की टिप्पणी के बाद से ही पूरे देश में अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Nupur Sharma Prophet Muhammad Controversy: Swara Bhaskar got furious over burning Nupur Sharma effigy in karnataka
नुपुर शर्मा,स्वरा भास्कर - फोटो : Social media

देशभर में बीते कई दिनों से बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नेता नुपुर शर्मा के एक विवादित बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। नुपुर की टिप्पणी के बाद से ही पूरे देश में अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। कई जगह तो उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। ऐसे में अब इस विवाद पर मनोरंजन जगत भी खुलकर अपने विचार रख रहा है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस कंगना रणौत के बाद बॉलीवुड भी बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस पूरे मामने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

 

Nupur Sharma Prophet Muhammad Controversy: Swara Bhaskar got furious over burning Nupur Sharma effigy in karnataka
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

स्वरा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्विटर कर नुपुर के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन का विरोध किया है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में नुपुर शर्मा के चेहरे वाला पुतला लटकाए जाने को गलत बताया है। दरअसल, हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने एक ट्वीट किया, जिसमें वह कर्नाटक में नुपुर शर्मा का पुतला लटकाए जाने की निंदा करते हुए इसे बंद करने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं।

Nupur Sharma Prophet Muhammad Controversy: Swara Bhaskar got furious over burning Nupur Sharma effigy in karnataka
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेटर के इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा, 'मैं इस बात से सहमत हूं। मुझे आशा है कि हम सभी समझदार लोगों को बीफ के नाम होने वाली मॉब लिंचिंग पर ऐसा ही खौफ महसूस होगा और जब राजस्थान के राजसमंद में कथित लव जेहाद के शक के आधार पर एक गरीब प्रवासी मजदूर को जिंदा जला दिया गया था। ये एक पुतला है वे असली लोग थे। हमारा डर पहचान पर आधारित नहीं होना चाहिए।‘
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nupur Sharma Prophet Muhammad Controversy: Swara Bhaskar got furious over burning Nupur Sharma effigy in karnataka
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘हिंसा... गलत होने के साथ ही न्याय के तरीकों और वैध वजहों को बदनाम करती है। हिंसा... अमानवीय, अनैतिक और खराब राजनीतिक रणनीति है। इसे महात्मा गांधी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। पीड़ितों को हिंसा के लिए उकसाना एक जाल की तरह है। इसमें मत फंसो।‘
 

 

विज्ञापन
Nupur Sharma Prophet Muhammad Controversy: Swara Bhaskar got furious over burning Nupur Sharma effigy in karnataka
नुपुर शर्मा - फोटो : Social media

इससे पहले अभिनेत्री कंगना रणौत और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इस मामले में नुपुर शर्मा का खुलकर सर्मथन किया था। गौरतलब है कि मुहम्मद पैगेंबर पर विवादित टिप्पणी करने के बाद से ही नुपुर शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पहले ही अपनी प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी यह मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed