{"_id":"5ef41bf2e998f8488f366026","slug":"sonam-kapoor-share-childhood-photo-with-rhea-kapoor-harsh-varrdhan-and-sunita-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वालीं इस अभिनेत्री ने साझा की बचपन की तस्वीर, मां के साथ दे रहीं पोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वालीं इस अभिनेत्री ने साझा की बचपन की तस्वीर, मां के साथ दे रहीं पोज
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ सोनम कपूर (सबसे दाएं ओर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन में सितारों की थ्रोबैक तस्वीरों का चलन बढ़ा है। बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपनी बचपन की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बार कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वालीं अभिनेत्री ने फोटो पोस्ट की है जिसमें उनके साथ उनकी मां और भाई बहन भी नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
परिवार के साथ सोनम कपूर (सबसे दाएं ओर)
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर देखकर अगर आप नहीं पहचान पाए हैं कि अभिनेत्री कौन हैं तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आखिर ये कौन हैं? ये अभिनेत्री सोनम कपूर हैं। सोनम कपूर के साथ उनकी बहन रिया कपूर, भाई हर्षवर्धन कपूर और उनकी मां सुनीता कपूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आईं थीं। फिल्म में सोनम की भूमिका एडवरटाइजिंग एग्जिक्यूटिव की होती है जो विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी होती हैं। सोनम की आने वाली फिल्म 'ब्लाइंड' की हिंदी रीमेक है। इसके अलावा वो 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल में भी दिखेंगी।
4 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनम कपूर को इन दिनों काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोनम ने एक ट्वीट में लिखा था- 'किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और सहकर्मी को दोषी ठहराना अज्ञानता है।' सोनम ने उन लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था जो सुशांत की खुदकुशी के लिए उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार बता रहे थे। इसी ट्वीट के बाद सोनम को यूजर्स ने खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रोल किए जाने से दुखी सोनम ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था कि 'मैं आमतौर पर नफरत को लेकर संकोच नहीं करती, क्योंकि मुझे उन लोगों के लिए दुख होता है, जिनके दिल में इतनी ज्यादा नफरत भरी हैं जो कि मुझसे ज्यादा उनके लिए नुकसानदेह है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X