कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई हस्तियां हिस्सा ले रहे हैं इस बीच सभी पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट पर चलने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वह पल भी आया जब ऐश्वर्या ने अपने जबरदस्त अपीरियंस से सभी का दिल जीत लिया। ऐसे में भला सोनम कपूर कहा पीछे रहने वाली थीं।
सोनम कपूर ने खुलेआम आंटी बोलकर उड़ाया था मजाक, अब किया कुछ ऐसा ऐश्वर्या को भी नहीं आएगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांस में जाने से पहले ही ऐश्वर्या ने 11 मई को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इस मौके पर सोनम कपूर ने ऐश्वर्या का सोशल मीडिया पर स्वागत किया। सोनम ने ऐश्वर्या के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,'मेरी गॉर्जियस को-एम्बेसडर इंस्टाग्राम पर आ गई हैं। मैं कांस पर आपके अपीयरेंस का इंतजार नहीं कर सकती।'
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on
सोनम और ऐश्वर्या दोनों ही लॉरियल पेरिस की ब्रांड एम्बेसडर हैं। ऐश्वर्या 12 मई को रेड कार्पेट पर नजर आ चुकी हैं। 13 मई को भी उन्हें यहां देखा जाएगा। 14 और 15 मई को सोनम कपूर रेड कार्पेट पर चलेंगी हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है कि वह अपने पति के साथ नजर आएंगी या नहीं।
इससे पहले 9 साल पहले 2009 में जब लॉरियल पेरिस ने सोनम कपूर को ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया तो कथिततौर पर ऐश्वर्या नाराज हो गई थीं। उन्होंने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर चलने से इनकार कर दिया था। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब सोनम ने भरे इवेंट में ऐश्वर्या को 'आंटी' कह दिया था।
सोनम ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा था कि ऐश्वर्या ने उनके पापा अनिल कपूर के अपोजिट काम किया है, इसलिए वो उनकी आंटी ही होंगी। इसके बाद से दोनों एक्ट्रेसेस के बीच अनबन की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहीं हैं लेकिन पुराने गिले शिकवे को भुलाकर ऐश्वर्या सोनम की शादी में पहुंची थीं।