बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। इन दिनों सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में मौजूद हैं। बीते मार्च वह लंदन से वापस आई थीं। जिसके बाद से सोनम कपूर क्वारंटीन हैं। इस बीच सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर आनंद आहूजा और अपने सुसराल के घर की तस्वीरें साझा की हैं।
दिल्ली में पति आनंद के साथ क्वारंटीन हैं सोनम कपूर, देखें आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आनंद आहूजा के घर की कई तस्वीरों को साझा किया है। साथ ही बेहद खास कैप्शन भी दिया है। सोमन कपूर ने अपने बेडरूम की तस्वीर को साझा किया है जिसमें वह पति आनंद के साथ बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्वारंटीन का स्नैपशॉट'।
Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
इसके अलावा सोनम कपूर ने अपने लिविंग रूम, रसोई, स्टडी रूम और गार्डन की तस्वीरों को भी साझा किया है। तस्वीर में आनंद आहूजा कहीं योगा करते तो कहीं पढ़ाई करते या फिर कंप्यूटर चलाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के द्वारा साझा की कई ये सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी। इन दोनों ने आठ मई साल 2018 को शादी की थी। शादी की दूसरी सालगिरह सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को बेहद खास अंदाज में बधाई दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के लिए बड़ा सा पोस्ट लिखा था। सोनम कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'ये हमारी साथ में पहली तस्वीर है। आज से चार साल पहले मैं एक शाकाहारी से मिली, जो जटिल योगाभ्यास कर सकता था और उसी सहजता से व्यापार के बारे में बात कर सकता था। मैंने उसे अविश्वसनीय रूप से कूल और सेक्सी पाया'।
Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
सोनम कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'आनंद आहूजा, मैं आपकी कोई तुलना नहीं कर सकती। आपकी करुणा, दया, उदारता और स्मार्टनेस अविश्वसनीय रूप से आकर्षक है'। चार साल से मेरे पार्टनर बनने और हमेशा मेरे साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया। पति, सालगिरह की बधाई। मैंने आपको हमेशा रोमांचित किया है और पूरी जिंदगी ऐसा ही करना चाहती हूं। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और ये भी जानती हूं कि आप भी मुझे बहुत प्यार करते करते हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि मुझे अब तक का सबसे बड़ा तोहफा मिला है।'
Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
पढ़ें: सुप्रिया पाठक ने परदे पर खूब पकाई एक्टिंग की 'खिचड़ी', हंसा का किरदार रहा करियर का टर्निंग प्वाइंट

कमेंट
कमेंट X