{"_id":"5e7609188ebc3e78dd04c1c9","slug":"sonam-kapoor-supports-kanika-kapoor-says-when-she-came-india-was-playing-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कनिका के सपोर्ट में उतरीं सोनम, कहा- 'वो जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था, लोग होली...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कनिका के सपोर्ट में उतरीं सोनम, कहा- 'वो जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था, लोग होली...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर, कनिका कपूर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोराना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका के पॉजिटिव होने की खबर होने के बाद से ही हहाकार मचा हुआ है। यहीं नहीं उनकी गिरफ्तारी की मांग तक की जा रही है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बना रहे हैं। वजह है उनके द्वारा बरती गई लापरवाही।
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच सोनम कपूर कनिका के सपोर्ट में उतर आई हैं। सोनम ने ट्वीट करते हुए कनिका के आलोचकों पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है- 'कनिका कपूर 9 मार्च को वापस आईं। उस समय भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था बल्कि होली खेल रहा था।'
Hey guys @TheKanikakapoor came back on the 9th. India was not self isolating but playing Holi.
हालांकि कनिका का सपोर्ट करने पर लोग सोनम को भी खरी खोटी सुना रहे हैं। बता दें बीते दिनों सोनम कपूर भी लंदन से वापस लौटी हैं और मुंबई में अपने घर में पूरी तरह आइसोलेशन में रह रही हैं। सोनम इस नियम का इतनी सख्ती से पालन कर रही हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया था लेकिन सवाल उठता है कि क्या कनिका भी सोनम की तरह सावधानी नहीं बरत सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kanika Kapoor, Rishi Kapoor
- फोटो : amar ujala
वहीं ऋषि कपूर ने भी कनिका का सपोर्ट किया था। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'बेवजह संबंधित महिला को पीड़ित किया जा रहा है। आपके कड़े उपायों से निश्चित रूप से वह वायरस नहीं ले गई होंगी।' अपने इस ट्वीट में ऋषि कपूर ने कनिका कपूर के लिए चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
कोरोना वायरस ने भारत की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। हर दिन इससे संक्रमित लोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से संक्रिमत होने वालों की संख्या 270 के पार हो गई है। 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।