फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर की शादी को स्पेशल बनाने में जुटा बॉलीवुड, सेलेब्स मिलकर करने वाले हैं यह काम

Sat, 05 May 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Wedding Arjun Kapoor To Jacqueline Fernandez These Celebrities Preparing For Sangeet
Sonam Kapoor Wedding

जैसे-जैसे सोनम कपूर की शादी की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तैयारियों की रफ्तार तेज होती जा रही है। वैसे तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक निजी समारोह में शादी करेंगे, मगर इसी शाम बॉलीवुड के सेलेब्स, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए आलीशान रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में सोनम कपूर के जितने दोस्त हैं, वे सब मिलकर उनकी शादी को यादगार बनाने के लिए खास काम करने जा रहे हैं।

Sonam Kapoor Wedding Arjun Kapoor To Jacqueline Fernandez These Celebrities Preparing For Sangeet
Jacqueline Fernandez,

वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में दो हीरोइनों की दोस्ती कम ही देखने को मिलती है। मगर सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडीज की यारी के बारे में बॉलीवुड गलियारे में सब जानते हैं। सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग से फुर्सत मिलते ही जैकलीन बेस्ट फ्रेंड की शादी की तैयारियों में जुट गईं। शुक्रवार शाम वह होने वाली दुल्हन के घर पहुंचीं।

Sonam Kapoor Wedding Arjun Kapoor To Jacqueline Fernandez These Celebrities Preparing For Sangeet
Arjun Kapoor

भाई अर्जुन कपूर सोनम कपूर की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। आए दिन वह चाचा अनिल कपूर के घर पर स्पॉट किए जा रहे हैं। सोनम कपूर की संगीत के फंक्शन में वह कजिन रणवीर सिंह के साथ मिलकर अनिल कपूर के गाने पर डांस करने वाले हैं। सोनम कपूर की रिसेप्शन-संगीत पार्टी में करण जौहर भी ठुमके लगाएंगे। वह फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के टाइटल ट्रैक पर डांस करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Wedding Arjun Kapoor To Jacqueline Fernandez These Celebrities Preparing For Sangeet
Varun Dhawan

जब बॉलीवुड सेलेब्स सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी करने जुटे, तो एक्टर वरुण धवन भी उनके साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे। वैसे तो सभी सेलेब्स की परफॉर्मेंस को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही थीं, मगर उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और अब वह आराम कर रही हैं।

विज्ञापन
Sonam Kapoor Wedding Arjun Kapoor To Jacqueline Fernandez These Celebrities Preparing For Sangeet
Mohit Marwah

सोनम कपूर के फुफेरे भाई और बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह भी बहन की शादी की तैयारियों में मदद करने उनके घर पहुंचे। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वह भी इस फंक्शन में परफॉर्म करेंगे या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed