सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है शादी में क्या खास होगा । इस रॉयल वेडिंग की कुछ डिटेल सामने आई हैं । कुछ दिन पहले ही सोनम की शादी का कार्ड सामने आया था । जिसके मुताबिक, शादी के फंक्शन 3 अलग-अलग जगहों पर होंगे ।
इस आलीशान होटल से होगा सोनम कपूर का लैविश रिसेप्शन, सिर्फ खाने का खर्च 10 लाख रुपए, जानें पूरी डिटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर के घर पर मेहंदी की रस्म, शादी मौसी की हवेली पर और रिसेप्शन पार्टी होटल 'द लीला' में होगी । 8 मई की शाम होने वाले इस रिसेप्शन में करीब 300 मेहमानों के शामिल होने की खबर है । यहां बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की झलक देखने को मिलेगी ।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक मेहमान पर वेज प्लेट का खर्च 3000 रुपए आएगा । इसमें ड्रिंक्स और एल्कोहल का खर्च अलग है । वेज खाने को हटा दिया जाए तो सिर्फ नॉन वेज खाने पर करीब 9 लाख रुपए खर्च होंगे। रिसेप्शन का आयोजन होटल लीला के ग्रैंड बॉलरूम में होगा।
शादी भले ही साधारण तरीके से हो रही हो लेकिन रिसेप्शन लैविश होने वाला है । रिसेप्शन के डेकोरेशन पर खास ध्यान दिया जा रहा है । डेकोरेशन पर लाखों रुपए खर्च किए जाने की खबर है। खास डीजे में सोनम के गानों को प्ले किया जाएगा ।
Beautiful bungalow where #sonamkapoor will bet married #kavitasingh #sonamkishaadi
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि होटल 'लीला' सोनम की क्लोज फ्रेंड सम्युक्ता नायर का है। खबरें हैं कि सम्युक्ता ने सोनम को भारी डिस्काउंट भी दिया है। रिसेप्शन पार्टी के लिए ड्रेस कोड इंडियन और वेस्टर्न फॉर्मल रखा है। शादी से एक दिन पहले यानी 7 मई को सोनम और आनंद की मेहंदी सेरेमनी होगी।
A very sweet video of bride-to-be @sonamakapoor from Anupam Kher pic.twitter.com/K7IS3lsTHt