सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'सोनचिड़िया' से पहले भी चंबल के बीहड़ पर बन चुकी हैं ये 5 फिल्में, 3 हुई हैं सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Jan 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Sonchiriya is not first film of chambal based these are 5 film on this
Sonchiriya - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की बहुचर्चित फिल्म 'सोनचिड़िया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसी के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर चंबल के बीहड़ के डाकूओं और उनकी दहशत की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म 'सोनचिड़िया' पहली ऐसी फिल्म नहीं है जो चंबल के डाकूओं पर बनी है। इससे पहले भी चंबल पर कई फिल्में बन चुकी हैं। ज्यादातर फिल्में ना केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं। 'सोनचिड़िया' के ट्रेलर की रिलीज पर जानते हैं चंबल पर बनी फिल्मों के बारे में।
Trending Videos
Sonchiriya is not first film of chambal based these are 5 film on this
Chambal Ki Kasam - फोटो : social media
फिल्म- चंबल की कसम
यह फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राम महेश्वरी ने किया था। चंबल की कसम में शत्रुघ्न सिन्हा, प्रदीप कुमार, राजकुमार और अमजद खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonchiriya is not first film of chambal based these are 5 film on this
बैंडिट क्वीन - फोटो : bandit queen
फिल्म- बैंडिट-क्वीन
यह फिल्म चंबल की मशहूर महिला डकैत फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। रिलीज होती ही फिल्म बैंडिट-क्वीन ने काफी सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म में सीमा बिस्वास, निर्मल पांडेय और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1994 में आई थी। पता हो कि फूलन देवी बाद में सांसद भी बनी।
Sonchiriya is not first film of chambal based these are 5 film on this
paan singh tomar - फोटो : social media
फिल्म- पान सिंह तोमर
इस फिल्म में इरफान खान,माही गिल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2012 में आई थी। फिल्म पान सिंह तोमर सेना के भारतीय राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेता पान सिंह तोमर की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो बाद में चंबल के डकैत बन गए। इस फिल्म को बाद में कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
Sonchiriya is not first film of chambal based these are 5 film on this
Dacait - फोटो : social media
फिल्म- डकैत
अभिनेता सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री,रज़ा मुराद, उर्मिला मातोंडकर और परेश रावल अभिनीत फिल्म डकैत 1987 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था। फिल्म डकैत की पृष्टभूमि चंबल के बीहड़ की है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed