{"_id":"61791db0d087fc1e4d7c22ed","slug":"soni-razdan-reacts-on-ranbir-kapoor-alia-bhatt-wedding-says-even-i-am-waiting-for-some-information","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चर्चा: रणबीर और आलिया की शादी पर सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मुझे नहीं पता लेकिन इस शख्स को मालूम हो सकता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा: रणबीर और आलिया की शादी पर सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मुझे नहीं पता लेकिन इस शख्स को मालूम हो सकता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो चुका है और बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स शादी कर रहे हैं। वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिनकी शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसमें हैंडसम हंक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम शामिल है। आलिया और रणबीर के प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई। यह फिल्म अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन आलिया और रणबीर के प्यार की चर्चा शादी तक पहुंच चुकी है।
मां सोनी राजदान ने दी शादी पर प्रतिक्रिया
दोनों ही इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं ऐसे में फैंस यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर दोनों कब शादी कर रहे हैं। हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने एक चैनल से अपने काम को लेकर बात की जिसमें उनसे आलिया की शादी को लेकर सवाल पूछ लिया गया। सोनी राजदान ने भी बेटी आलिया की शादी की खबर पर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि आलिया कब शादी कर रही हैं, सोनी ने कहा कि, 'यह तो मुझे भी नहीं पता कि कब होने वाला है। मैं खुद जानकारी की तलाश में हूं। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि ऐसा होने में अभी वक्त है'। सोनी ने कहा कि, 'ऐसा होने में थोड़ा समय लगेगा, इसमें अभी वक्त है। ये कब होगा ये मुझे नहीं पता बल्कि आप इसके लिए आलिया के एजेंट से बात कर सकते हैं पर मुझे नहीं लगता कि उसे भी पता होगा'।
3 of 5
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर की शादी की खबर लंबे समय से चर्चा में है। कई बार ऐसा भी कहा गया कि दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं और दिसंबर तक शादी कर लेंगे। हालांकि इन खबरों को गलत बताया गया। वहीं कई बार सेलेब्स के मुंह से भी ऐसी बातें निकल गईं जिससे यह साबित हो गया कि आलिया और रणबीर अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में काजोल ने आलिया को भट्ट की जगह कपूर बुला दिया था। वहीं एक रियलिटी शो के दौरान करिश्मा अपने परिवार के सदस्यों के नाम गिनवा रही थीं जिस पर अनुराग बासु ने कहा था कि इसमें आलिया का नाम भी जोड़ लो। इस पर करिश्मा शांत हो गईं थीं। वहीं एक बार खुद रणबीर ने कहा था कि वह शादी के बारे में सोच रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें आलिया की तो वह कई बार ये कह चुकी हैं कि उनकी शादी में अभी वक्त है। हालांकि सोशल मीडिया पर वो गुपचुप तरीके वाली ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं जिससे पता चलता है कि वह रणबीर के बारे में बातें कर रही हैं। फिलहाल दोनों अपने करियर में व्यस्त हैं। ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं तो वहीं रणबीर 'शमशेरा' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।