फिल्मकार रूमी जाफरी के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके उन्होंने कहा है कि रिया फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी और उनके साथ हर कोई काम भी करना चाहेगा। सोनी से पहले रूमी जाफरी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान रिया को दिलासा दिया था कि वह जब भी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी, यह इंडस्ट्री उनका दिल खोलकर स्वागत करेगी।
रिया चक्रवर्ती के समर्थन में खुलकर आईं आलिया भट्ट की मां, सोशल मीडिया पर बताया निर्दोष शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन रिया चक्रवर्ती को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। इस समय रिया को यह कहकर ट्रोल किया जा रहा है कि अब उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम करने के सभी रास्ते खुद ही बंद कर लिए हैं। क्योंकि, उन्हें कुछ समय जेल में भी बिताना पड़ा। इस बारे में रिया का बचाव करते हुए सोमवार को ही अपनी राय एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सोनी राजदान ने साझा की।
सोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा, 'वह जेल सिर्फ इसलिए गई ताकि उन लोगों की नीयत को दुनिया के सामने ला सके जो उसका बुरा चाहते थे। यहां पर साफ तौर पर दिख रहा है कि वह निर्दोष अपराधी बनी। उसके लिए यह योजना पूरी तरह से डिजाइन की गई थी। और, उसके साथ आखिर कोई काम क्यों नहीं करना चाहिए? मुझे लगता है कि लोग करेंगे और वह भी बहुत अच्छा काम करेगी। मुझे आशा है कि जरूर ऐसा ही होगा।'
She going to to jail has clearly exposed only the people who sent her there and shown that she was an innocent victim of a very twisted design. Why won’t anyone work with her ? I think she will do very well. I hope so anyway. https://t.co/SdRVb1p5xB
पिछले साल 14 जून को जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाया गया, उसके बाद मानसिक और शारीरिक रूप से सबसे ज्यादा दिक्कत रिया चक्रवर्ती की ही बढ़ गई थीं। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ गिरफ्तार किया था। सुशांत के पिता ने भी रिया चक्रवर्ती पर जुलाई के महीने में एक शिकायत दर्ज कराई है और उस मामले को फिलहाल सीबीआई देख रही है।
कुछ समय जेल में बिताकर रिया चक्रवर्ती जमानत पर बाहर आ गई हैं लेकिन बाहर आने के बाद भी उनके साथ बहुत अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले उनके माता-पिता को मुंबई में रहने के लिए घर खोजते फिरते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि जिस घर में रिया फिलहाल रहती हैं वहां से उन्हें घर खाली करने के लिए कहा गया है। कुछ समय पहले रूमी जाफरी भी बता चुके हैं कि रिया बहुत चुपचाप और उदास रहती हैं। लेकिन, वह जल्द ही इंडस्ट्री में वापसी करेंगी। सबसे पहले उन्हें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में ही देखा जाएगा।
पढ़ें: Indian Idol 12 में सवाई भाट के बारे में कहा गया है झूठ, वायरल तस्वीरें कुछ और ही कर रहीं दावा