अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। पिता बनने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ट्विटर बायो बदल लिया है। उन्होंने अपने बायो में खुद को गौरवशाली पिता और पति लिखा है। बता दें कि 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, अब तक सेलिब्रिटी कपल ने बेटी को दुनिया की निगाहों से दूर ही रखा है।
पिता बनने के बाद विराट कोहली ने ट्विटर पर बदला अपना बायो, अनुष्का और बेटी के लिए लिखी ये खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि विराट या अनुष्का ने अब तक बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। बेटी के जन्म के बाद ही दोनों ने सभी फोटोग्राफर्स को गिफ्ट के साथ एक पत्र भेजा। इस पत्र में उन्होंने बेटी की तस्वीरें न लेने की अपील की है। दोनों ने लिखा है कि उम्मीद है आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे।
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का काम देखने वाली दोनों टीमों के दर्जनों लोग पिछले कुछ दिनों से हर उस फोटोग्राफर या वीडियोग्राफर का नाम और पता इकट्ठा करते रहे हैं, जो किसी न किसी अखबार, टीवी न्यूज चैनल, न्यूज या एंटरटेनमेंट पोर्टल के लिए काम करता है। ऐसे लोगों की सूची भी बनाई गई है जो फ्रीलांस फोटोग्राफर हैं और फिल्म व क्रिकेट के इवेंट कवर करते हैं। ऐसे सारे लोगों को विरुष्का की तरफ से एक खूबसूरत तोहफा भेजा गया है।
बता दें कि विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर हैं और पत्नी अनुष्का शर्मा की देखभाल में जुटे हैं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में विराट कोहली टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौर छोड़कर आए थे। बच्ची की परवरिश और करियर को लेकर बातचीत करते हुए कोहली ने पिछले दिनों कहा था, 'मैं अपने करियर की कोई चीज घर तक नहीं ले जाऊंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी ट्रॉफी, सफलताएं या अन्य कोई चीज घर तक जाएं, जब बच्चे बड़े हो रहे हों।'
गौरतलब है कि 11 जनवरी को पापा बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा, ''हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'