फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CarryMinati: कैरीमिनाटी का नया गाना 'वरदान' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा है तहलका

Mon, 18 Jan 2021 05:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 18 Jan 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
carryminati new song Vardaan Trending No 1 On Youtube
carryminati vardaan song - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते साल यूट्यूब पर तहलका मचाने वाले यूट्यूबर कैरीमिनाटी उर्फ अजय नागर ने एक बार फिर बड़ा धमाका कर दिया है। उन्होंने अपना नया गाना 'वरदान' रिलीज किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कैरी का ये गाना इस समय यूट्यूब में नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। 

carryminati new song Vardaan Trending No 1 On Youtube
कैरी मिनाटी - फोटो : फाइल

कैरीमिनाटी ने अपने इस नए गाने में रैप किया है। ये पूरा गाना उनकी निजी जिंदगी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि एक बच्चा जिसका पढ़ने में दिल नहीं लगता, वो कैसे अपने घरवालों को मनाता है और फिर यूट्यूब की दुनिया में कदम रखता है। 

carryminati new song Vardaan Trending No 1 On Youtube
कैरी मिनाटी - फोटो : फाइल

इस गाने की खास बात ये है कि इसे खुद कैरीमिनाटी ने ही लिखा है। वहीं इस गाने में उनके बड़े भाई विली फ्रेंजी ने म्यूजिक दिया है। भारत में रोस्ट किंग के नाम से मशहूर हो चुके कैरीमिनाटी का इससे पहले भी एक और गाना 'यालगार' रिलीज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
carryminati new song Vardaan Trending No 1 On Youtube
कैरीमिनाटी - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ आएंगे नजर
कैरीमिनाटी मेगा स्टार अजय देवगन और पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी अगली फिल्म 'मेडे' में नजर आने वाले हैं। कैरीमिनाटी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके भाई और काम में सहयोगी दीपक के पास फिल्म 'मेडे' के सह निर्माता कुमार मंगत पाठक का फोन आया था। यह बातचीत काफी दिनों से चल रही है और अंत में किरदार को समझ कर कैरीमिनाटी ने यह फिल्म करने के लिए हां भी कह दी।

विज्ञापन
carryminati new song Vardaan Trending No 1 On Youtube
कैरीमिनाटी - फोटो : Instagram

कैरीमिनाटी यानी अजय नागर इंटरनेट की दुनिया में बहुत मशहूर हैं। वह यूट्यूब पर कैरीमिनाटी नाम से एक चैनल चलाते हैं जिसमें उनका काम दूसरों के काम को रोस्ट करना है। कैरी सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए जब देश में कोरोना वायरस से हुई बंदी के दौरान उन्होंने एक मशहूर टिक टॉकर को जोरदार तरीके से रोस्ट किया।

Indian Idol 12 में सवाई भाट के बारे में कहा गया है झूठ, वायरल तस्वीरें कुछ और ही कर रहीं दावा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed