{"_id":"5ca086febdec2214367b7d86","slug":"soni-razdan-warn-alia-bhatt-think-about-marriage-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या नहीं होने जा रही रणबीर-आलिया की शादी, इस वजह से मां ने दी सख्त हिदायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या नहीं होने जा रही रणबीर-आलिया की शादी, इस वजह से मां ने दी सख्त हिदायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 31 Mar 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और सोनी राजदान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आलिया के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहा था, हाल ही में उन्हें फिल्म राजी के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला। आलिया के करियर को लेकर उनकी मां सोनी राजदान काफी खुश हैं।
2 of 5
soni razdan and alia bhatt
- फोटो : twitter
सोनी राजदान ने हाल में एक इंटरव्यू में आलिया के बारे में कहा कि 'वो अभी काफी युवा हैं। आलिया ने छोटी उम्र में ही फिल्में करनी शुरू कर दीं। अभी तक वो जिस मुकाम पर है वो उससे खुश है। जाहिर है अगर वो खुश है तो मैं भी खुश हूं। मैं हमेशा उसे ऐसे ही खुश देखना चाहती हूं।'
3 of 5
Alia Bhatt and Soni Razdan
- फोटो : file photo
सोनी राजदान ने आगे कहा कि 'आलिया को मैं कुछ सलाह भी देेना चाहूंगी कि जिंदगी के कई फैसले लेने के लिए अभी वो काफी युवा हैं। मुझे ऐसा लगता है कि जब आपको सही इंसान मिल जाए तो आपको शादी करने में देरी नहीं करनी चाहिए लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में शादी का फैसला करें। जब भी शादी का फैसला लें काफी सावधानी बरतें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor
- फोटो : instagram
अभी तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात करने से आलिया और रणबीर बचते ही रहे लेकिन अब पहली बार आलिया ने अपने रिश्ते पर बात की है। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आलिया ने रणबीर कपूर से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए जिसे सुनकर साफ है कि अब दोनों अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार करना चाहते हैं। रणबीर के बारे में आलिया कहती हैं कि 'वो इतना भी मुश्किल नहीं है। वो एक हीरे की तरह है।'
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt, ranbir kapoor
- फोटो : file photo
आलिया से अगला सवाल था कि उन्हें कब लगा कि यह उनके लिए सबसे सही लड़का है तो वो कहती हैं कि 'जब मैं उससे पहली बार मिली तब ही मुझे ये एहसास हो गया था। वो बहुत ही सिंपल पर्सन है। एक अच्छा इंसान है और मुझे लगता है कि मैं भी हूं।' खबरों की मानें तो दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।