फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप से टूट चुकीं नेहा कक्कड़ ने खोला था राज, किस शख्स की वजह से बनी थीं मशहूर सिंगर

Sun, 03 Mar 2019 07:32 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 03 Mar 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
Sonu Kakkar is the girl who is behind Neha Kakkar success
Neha Kakkar - फोटो : file photo

जबरदस्त अवाज की धनी नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) बीते दिनों हिमांश कोहली (Himansh Kohli) से ब्रेकअप को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। ब्रेकअप के बाद नेहा की ऐसी हालत हो गई थी वह अक्सर शोज के दौरान रोती हुई दिखीं। इस बीच नेहा कक्कड़ का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान नेहा ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी सफलता के पीछे किसका हाथ है। इस इंटरव्यू में नेहा ने यह भी बताया था कि किसकी वजह से वह सिनेमाजगत की मशहूर सिंगर बनीं। 

Sonu Kakkar is the girl who is behind Neha Kakkar success
Neha Kakkar Sonu Kakkar - फोटो : file photo

नेहा ने इस बात का खुलासा तब किया था जब वह पॉपुलर शो 'सा रे ग म पा लिटिल चैंप्स' में बतौर जज थीं। इस शो के दौरान एक दिन नेहा कक्कड़ के भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ पहुंचे। अपने भाई और बहन को शो दौरान सामने देखकर नेहा बेहद इमोशनल हो गई थीं। यहां तक कि नेहा की बहन के भी आंसू निकलने लगे थे। 

Sonu Kakkar is the girl who is behind Neha Kakkar success
Neha Kakkar Sonu Kakkar - फोटो : file photo

इस शो के दौरान नेहा कक्कड़ ने कहा था - 'मैंने 4 साल की उम्र से गाना गाना शुरू कर दिया था। सोनू दीदी ने भी कम उम्र में गाना गाना शुरू कर दिया था। टोनी उस वक्त बहुत छोटा था, हालांकि दोनों के लिए गाने बनाता था। टोनी का ही बनाया हुआ 'मिले हो तुम हमको है जो सुपरहिट हुआ। मेरा परिवार संगीत से ताल्लुक नहीं रखता था। सोनू दीदी ही हमारे घर की पहली सिंगर थीं। आज जो कुछ भी हूं सोनू दीदी की वजह से ही हूं। सोनू और टोनी मेरी जान हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Kakkar is the girl who is behind Neha Kakkar success
Neha kakkar - फोटो : social media

आपको बता दें, नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने साल 2006 में 'इंडियन ऑइडल' (Indian Idol) में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। नेहा यह रियलिटी शो तो जीत नहीं सकीं लेकिन उनका सिंगिंग करियर चल पड़ा था। इसके बाद नेहा कक्कड़ ने कई बॉलीवुड गाने गाए। नेहा कक्कड़ के सुपरहिट गानों में माही वे, आंख मारे, मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड, कर गई चुल्ल शुमार हैं। खास बात यह है कि नेहा ने समय के साथ न केवल गायिकी जबरदस्त हुई बल्कि लुक में भी बदलाव आया।

विज्ञापन
Sonu Kakkar is the girl who is behind Neha Kakkar success
neha kakkar - फोटो : file photo

नेहा कक्कड़ पहले माता के जगराते में गाना गाती थीं। 'इंडियन ऑइडल' के बाद उन्हें पहचान मिली और लुक भी बदलता चला गया। आज नेहा अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। लड़कियां उनके स्टाइल को करीब से फॉलो करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed