{"_id":"5ef03b0eeb1dff54f946f3f7","slug":"sonu-nigam-and-shweta-rohira-worked-on-a-short-film-spotless","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की मुंहबोली बहन बनी इस फिल्म में सोनू निगम की हीरोइन, जानिए कब, कहां और कैसे होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की मुंहबोली बहन बनी इस फिल्म में सोनू निगम की हीरोइन, जानिए कब, कहां और कैसे होगी रिलीज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम, श्वेता रोहिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1983 में रिलीज हुई फिल्म बेताब में सनी देओल के बचपन का किरदार निभाकर लाइम लाइट में आए प्रसिद्ध गायक सोनू निगम एक बार फिर अभिनय की पारी खेलने जा रहे हैं। सोनू निगम बतौर हीरो जानी दुश्मन, काश आप हमारे होते और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब वह बतौर हीरो अपना डिजिटल डेब्यू करने की तैयारी में हैं।
2 of 5
सोनू निगम, श्वेता रोहिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम का बतौर हीरो ये डिजिटल डेब्यू दो दिन बाद यू ट्यूब पर होगा। सोनू अपनी एक शॉर्ट फिल्म 'स्पॉटलेस' को यूट्यूब पर रिलीज करने जा रहे हैं। दो दिन पहले फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय म्यूजिक माफिया पर बोलने वाले सोनू निगम की इस फिल्म की हीरोइन हैं सलमान खान की मुंहबोली बहन कही जाने वालीं श्वेता रोहिरा हैं। श्वेता रोहिरा की शादी अभिनेता पुलकित सम्राट से हुई थी लेकिन बाद में दोनों किसी वजह से अलग हो गए।
3 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और सोनू निगम के बीच खटपट 2014 में फिल्म किक के गाने को लेकर शुरू हुई थी, जिसकी रिकॉर्डिंग सोनू निगम की आवाज में पूरी हो जाने के बाद भी इस आवाज को सलमान खान की आवाज से बदल दिया गया था। संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स ने ये गाना सलमान खान की आवाज में रिकॉर्ड करने से पहले सोनू निगम के सामने अपनी स्थिति भी साफ की थी। सलमान और सोनू की भिड़ंत टी सीरीज म्यूजिक कंपनी के एक कार्यक्रम में भी इसके अलावा स्टेज पर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
अब इन्हीं सलमान खान की मुंहबोली बहन के साथ सोनू निगम ने ये फिल्म रिलीज करने की तैयारी की है। इस शॉर्ट फिल्म की कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो समाज के कई रूढ़िवादी मुद्दों पर लड़ रहा है। उनकी जिंदगी में अचानक से एक दुर्घटना होती है जो उनकी दुनिया को हिलाकर रख देती है। यह फिल्म बताती है कि संकट की घड़ी में हर किसी के लिए एक परिवार का साथ होना कितना जरूरी है? यह फिल्म तेजाब हमले से पीड़ित लोगों की भावनाओं को भी गहराई से उजागर करती है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सोनू निगम इस वक्त अपने परिवार के साथ दुबई में हैं और फिलहाल के लिए उनका भारत आने का कोई इरादा नहीं है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहते कि वह भारत में आकर अकेले क्वारंटीन में वक्त बिताएं और उनका परिवार यहां दुबई में उनके बिना अकेला रह जाए। वह भारत आने के लिए स्थिति को पूरी तरह सामान्य होने तक का इंतजार करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।