फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों से भी सोनू निगम का रहा है गहरा नाता, कभी अजान पर उठाया सवाल तो कभी संगीत से सन्यास लेने की कही बात

Thu, 30 Jul 2020 09:28 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Jul 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam Birthday Special: take a look at all the times when Sonu had a brush with controversy
सोनू निगम - फोटो : ट्विटर

सोनू निगम (Sonu Nigam) का आज जन्मदिन है। वो 47 साल के हो गए हैं। सोनू निगम का जन्म  30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उन्हें गाते हुए 25 साल से ज्यादा हो गए हैं। अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले सोनू निगम आज बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में से एक हैं, इसके अलावा सोनू कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर ट्रोल भी हुए हैं। आज हम आपको उनके पांच विवाद बताने जा रहे हैं।

Sonu Nigam Birthday Special: take a look at all the times when Sonu had a brush with controversy
सोनू निगम और दिव्या खोसला कुमार - फोटो : ट्विटर

नेपोटिज्म पर बयान

हाल ही में सोनू निगम नेपोटिज्म पर दिए बयान को लेकर चर्चा में थे। सोनू निगम ने कहा था, "म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अगर गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो यहां से भी कोई बुरी खबर आ सकती है। फिल्मों से बड़ा है म्यूजिक माफिया। म्यूजिक इंडस्ट्री में जो नए बच्चे आए हैं, वो परेशान हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री के दो लोगों के हाथों में ताकत है, जिनकी कंपनी है, जो फैसला करते हैं कि इस सिंगर को लो, दूसरों को नहीं।" इसके बाद सोनू ने भूषण कुमार का नाम लिया और उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दी। इस पर भूषण की पत्नी दिव्या कुमार खोसला ने सोनू निगम को अहसान फरामोश बताया और याद दिलाया कि उनकी कंपनी टी-सीरीज ने ही उन्हें ब्रेक दिया था। 

Sonu Nigam Birthday Special: take a look at all the times when Sonu had a brush with controversy
सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला

अजान विवाद

सोनू निगम उस वक्त अचानक से काफी चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने एक ट्वीट में अजान को लेकर विरोध कर दिया। उन्होंने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें। ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है। इस विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam Birthday Special: take a look at all the times when Sonu had a brush with controversy
सोनू निगम - फोटो : ट्विटर

राधे मां का सपोर्ट

सोनू निगम खुद को देवी बताने वाली राधे मां का सपोर्ट करके भी विवादों में फंस चुके हैं। साल 2015 में  सोनू ने राधे मां के समर्थन में एक के बाद एक तीन ट्वीट कर उनका बचाव किया था और उनकी तुलना काली मां से कर डाली थी। इसके बाद काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Sonu Nigam Birthday Special: take a look at all the times when Sonu had a brush with controversy
सोनू निगम - फोटो : ट्विटर

म्यूजिक कंपनी से विवाद

एक म्यूजिक कंपनी से झगड़े के बाद सोनू निगम ने संगीत से सन्यास लेने की बात की थी। सोनू निगम ने इस बात को भी ट्विटर पर उठाया था। हालांकि इसमें भी लोगों ने सोनू निगम का सपोर्ट किया था और अपना फैसला वापस लेने के लिए कहा था। जिसके बाद सोनू ने ये फैसला वापस ले लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed