फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहचान कौन: सड़क पर हारमोनियम लिए बैठे इस शख्स को भिखारी मत समझना, इनके पास है करोड़ों की संपत्ति

Fri, 15 Oct 2021 04:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 15 Oct 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
sonu nigam once sing a song on road see urecognisable
सड़क पर गाता हुआ सिंगर - फोटो : सोशल मीडिया

सड़क किनारे हारमोनियम लेकर मखमली आवाज में गा रहे अगर इस शख्स को अगर आप भिखारी समझ रहे हैं तो जरा फिर से थोड़ा ध्यान से देखिए। यह शख्स कोई आम इंसान नहीं बल्कि बॉलीवुड का जाना माना सिंगर है। अब आप सोच रहे होंगे कि जाने माने सिंगर की ऐसी हालत क्यों हुई, क्या वे किसी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो हम आपको बता दें, ऐसा भी कुछ नहीं है।



अक्सर आपने कलाकारों को एक्ट के दौरान उन्हें अलग-अलग अवतार में देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले सिंगर भी लोगों के बीच में भेष बदलकर पहुंच गए, चलिए हम आपको बताते हैं इस सिंगर के बारे में...

sonu nigam once sing a song on road see urecognisable
सोनू निगम - फोटो : Social Media

यह सिंगर कोई और नहीं बल्कि सोनू निगम हैं। एस समय ऐसा था जब सोनू निगम ने एक भिखारी का रूप लेकर सड़क किनारे बैठ कर गाना गाया था। साथ ही उनको इस दौरान कुछ रुपये भी मिले थे। सोनू निगम का आज भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जाता है।

sonu nigam once sing a song on road see urecognisable
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोनू भिखारी का गेटअप लेकर सड़क किनारे हारमोनियम बजाते हुए गाना गा रहे हैं। सोनू ने एक बार इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो इस अनुभव को कभी नहीं भूलेंगे कि जिस लड़के ने उनसे हाथ मिलाया था उसने उन्हें 12 रुपये भी दिए थे। सोनू ने ने इसे अनमोल कमाई बताते हुए इसे फ्रेम करवाकर अपने ऑफिस में लगवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu nigam once sing a song on road see urecognisable
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

महज 4 साल की उम्र में सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और फंक्शन में गाने लगे थे। उस वक्त भी उनकी आवाज काफी पसंद की जाती थी। सोनू दिग्गज गायक मोहम्मद रफी से काफी प्रभावित हैं। शुरुआती दिनों में वो रफी साहब के गाने ही स्टेज पर गाया करते थे। 

विज्ञापन
sonu nigam once sing a song on road see urecognisable
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें 'सारेगामा' शो होस्ट करने का मौका मिला। साल 1995 में ये शो प्रसारित हुआ। इसके बाद उनकी मुलाकात टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से हुई और गुलशन कुमार ने सोनू को फिल्म 'बेवफा सनम' में गाने का मौका दिया। फिल्म में उनका गाया गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' जबरदस्त हिट हुआ। इसके बाद सोनू की सफलता का जो सफर शुरू हुआ उस पर वो आगे ही बढ़ते रहे। सोनू ने जो बेशुमार दौलत कमाई है वो अपनी मेहनत के जरिए कमाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed