फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: तलाक के बाद दोस्त बने ये 5 स्टार कपल्स, बच्चों के लिए निभा रहे हैं खूबसूरत रिश्ता

Fri, 15 Oct 2021 03:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 15 Oct 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
These bollywood 5 star couples became friends after divorce
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक, सेलेब्स का अपने को-स्टार के साथ रिलेशनशिप में रहना आम बात है। कई एक्टर या एक्ट्रेस को फिल्म के सेट पर प्यार हुआ है और फिर उन्होंने अपने को-स्टार के साथ शादी भी रचाई है। लेकिन इसके बावजूद भी कई कपल्स का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां रह चुकी हैं, जो एक समय फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरत लव स्टोरी की वजह से सुर्खियों में रहते थे और आज के समय में वह तलाक लेकर अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हैं। लेकिन तलाक के बाद भी वह अपने बच्चों के लिए दोस्ती का रिश्ता साझा कर रहे हैं।


 
इस लिस्ट में आमिर खान-किरण राव से लेकर मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान तक का नाम शामिल है। ये स्टार्स अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए अपने एक्स पार्टनर के साथ खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं। इस स्टोरी में आपको ऐसे ही पांच कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

These bollywood 5 star couples became friends after divorce
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव की पहली मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली। शादी के बाद आमिर खान और किरण राव ने बेटे आजाद का माता-पिता के रूप में स्वागत किया। हालांकि, शादी के 15 साल बाद 3 जुलाई 2021 को आमिर खान और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी। अब दोनों अपने बेटे आजाद के लिए दोस्त की तरह अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं।

These bollywood 5 star couples became friends after divorce
ऋतिक रोशन और सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान फिल्मी दुनिया के पॉवर कपल हुआ करते थे। दोनों ने साल 2000 में शादी रचाई थी और शादी के बाद सुजैन ने दो बेटे ऋदान और ऋहान को जन्म दिया। लेकिन ऋतिक और सुजैन का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। उन्होंने अपनी 14 साल की शादी को खत्म करते हुए 2014 में तलाक लेने का फैसला कर लिया था। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें दोनों ने तलाक लेने की बात कही थी। दोनों अपने बच्चों के लिए खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं। ऋतिक और सुजैन को एक साथ देखा भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These bollywood 5 star couples became friends after divorce
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को परफेक्ट कपल कहा जाता था। दोनों एक-दूसरे पर अक्सर प्यार लुटाते हुए स्पॉट होते थे। दोनों साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। हालांकि, समय के साथ अरबाज और मलाइका की जिंदगी में कड़वाहट आने लगी। जिस वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2017 में अरबाज और मलाइका तलाक लेकर हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। लेकिन अपने बेटे अरहान के लिए दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं।  

विज्ञापन
These bollywood 5 star couples became friends after divorce
कोंकणा सेन शर्मा रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने गुपचुप तरीके से साल 2010 में शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम हारून है। दोनों का रिश्ता महज 5 साल ही चल सका। दोनों साल 2015 में अलग हो गए थे और फिर रणवीर और कोंकणा ने साल 2020 में तलाक ले लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed