फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Nigam: इवेंट में हुई धक्कामुक्की पर सोनू निगम का बयान, बोले- जबरदस्ती सेल्फी लेने से पहले सोचना जरूरी

Tue, 21 Feb 2023 11:27 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 21 Feb 2023 11:27 AM IST
विज्ञापन
Sonu nigam reaction on chembur musical concert attack said people should think about forcefully taking selfies
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में बीती रात एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्कामुक्की हुई। सेल्फी लेने के दौरान हुई इस घटना में सिंगर के करीबी रब्बानी खान को चोट आई है। इस धक्कामुक्की का आरोप उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर लगा है। सोनू निगम चेंबूर थाने में एफआईआर दर्ज करा चुके हैं और अब उनका बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी है।

Sonu nigam reaction on chembur musical concert attack said people should think about forcefully taking selfies
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, लाइव परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद जैसे ही सोनू निगम सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे तो कुछ लोगों ने उनके साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान सिंगर की टीम के सदस्य नीचे गिर गए और अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में सिंगर को बचाने आए उनके करीबी रब्बानी नीचे गिरे और उन्हें काफी चोटी आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि सोनू निगम को इस दौरान कोई चोट नहीं लगी है।



Faraaz: हंसल मेहता की 'फराज' पर बांग्लादेश में बैन, ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म के लिए हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Sonu nigam reaction on chembur musical concert attack said people should think about forcefully taking selfies
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस मामले को लेकर सोनू निगम ने कहा, 'कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे आ रहा था कि उसी दौरान एक शख्स स्वप्निल प्रकाश फटेरपेकर ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे। फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। मैंने शिकायत दर्ज कराई ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने के बारे में सोचें।'

Indian Idol 13: इंडियन आइडल के मंच पर बतौर जज फिर होगी नेहा कक्कड़ की वापसी, इस वजह से बीच में छोड़ा था शो
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu nigam reaction on chembur musical concert attack said people should think about forcefully taking selfies
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम ने कहा कि मुझे सेल्फी लेने के लिए कहा गया था। मना करने पर सामने वाले ने मुझे पकड़ लिया। बाद में पता चला कि वो एमएलए प्रकाश फटेरपेकर का बेटा स्वप्निल फटेरपेकर है। मुझे बचाने हरि प्रसाद बीच में आए तो उन्हें धक्का दे दिया और इसके बाद मुझे भी धक्का दे दिया। ऐसे मैं भी नीचे गिर गया। जब रब्बानी आए तो उन्हें धक्का दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचे। रब्बानी की किस्मत अच्छी थी कि नीचे कोई लोहा नहीं था। अगर ऐसा होता तो उनकी जान जा सकती थी।

Kangana Ranaut: कंगना ने बॉलीवुड अवॉर्ड्स को बताया 'बड़ा धोखा', बोलीं- मेरे हिसाब से तो इन्हें होना चाहिए विनर

विज्ञापन
Sonu nigam reaction on chembur musical concert attack said people should think about forcefully taking selfies
सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आज सुबह सोनू निगम को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सिंगर को ठीक देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आपको सही सलामत देखकर अच्छा लग रहा है', तो दूसरे ने लिखा, 'उन्हें अच्छा देखकर बहुत खुशी हुई, आशा है कि हमला करने वाले पकड़े जाएंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed