टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और सोनू निगम के बीच विवाद अब गहराता जा रहा है। बीते दिनों सोनू के आरोपों पर पलटवार करते हुए भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने सोनू निगम पर ही कई गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा था कि क्या उनके संबंध अबू सलेम के साथ हैं? अब दिव्या के इन आरोपों पर सोनू निगम ने रिएक्ट किया है।
दिव्या खोसला कुमार के आरोपों पर आया सोनू निगम का जवाब, बोले- 'मुझे लगता है कि वो अपना...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन आरोपों के बदले इस बार सोनू निगम ने न ही कोई वीडियो जारी किया और न ही कोई बयान दिया है बल्कि उन्होंने उल्टा खुद ही दिव्या खोसला कुमार का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए बस एक बात कही है।
सोनू निगम ने दिव्या खोसला कुमार का वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'पेश करते हैं दिव्या कुमार खोसला। मुझे लगता है वो अपना कमेंट सेक्शन खोलना भूल गईं। आइए उनकी मदद करते हैं।' बता दें कि दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो साझा कर इसका कमेंट सेक्शन बंद रखा है।
View this post on Instagram
I think she forgot to open her comments. Let's help her in that.
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनू निगम ने वीडियो के जारी करते हुए म्यूजिक इंडस्ट्री पर निशाना साधा था। उन्होंने इसके लिए टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार को भी जिम्मेदार ठहराया था। सोनू निगम कहा था, 'भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा, पहले लेना नहीं चाहता था और अब तू 'तू' के ही लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। तू भूल गया वह वक्त जब तू मेरे घर पर आकर कहता था 'भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्मिता ठाकरे से मिलवा दो, भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबू सलेम से बचा लो, याद है न? अबू सलेम से बचा लो, भाई अबू सलेम गाली दे रहा है। याद है न यह सब चीजें या नहीं? मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना।'
View this post on Instagram
क्या था दिव्या ने
दिव्या ने कहा था कि सोनू निगम ने आज तक अपने अलावा किसी और गायक को मौका नहीं दिया। लेकिन आज 97 प्रतिशत टी- सीरीज में काम करने वाले लोग बाहर के हैं। सोनू निगम दिल्ली की रामलीला में पांच रुपये में गाना गाते थे। वहीं इनके टैलेंट को गुलशन कुमार ने पहचाना और मौका दिया। गुलशन कुमार की हत्या के बाद सोनू निगम दूसरी कंपनी के साथ जुड़ गए थे। तब भूषण कुमार 18 साल के थे और उन्होंने सोनू निगम से मदद मांगी थी और आज वो इसी बात का अहसान वीडियो के जरिए जता रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के खराब हालतों पर स्वराज कौशल ने जताई चिंता, अमिताभ बच्चन से की ये खास अपील