सब्सक्राइब करें

त्रिपुरा के डीएम पर भड़के सोनू निगम, पूछा- हिम्मत कैसे हुई लोगों से ऐसा अभद्र व्यवहार करने की?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 29 Apr 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam shared video by questioning Tripura DM Sailesh Yadav said even PM Narendra Modi is respectful of people
सोनू निगम - फोटो : Insatagram- @sonunigamofficial

पश्चिम त्रिपुरा के डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कोरोना के बीच हो रही शादी पर कार्रवाई करने पहुंचे हैं। इस वीडियो में जिलाधिकारी शैलेश यादव काफी क्रोधित नजर आ रहे हैं। डीएम साहब इतने गुस्से में थे कि दस्तावेज दिखाए जाने पर उसे फाड़कर हवा में तो उड़ा ही दिया साथ ही जो मिला उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। डीएम के इस रवैये को देखकर सभी उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, भारत के मशहूर गायक सोनू निगम ने भी इसकी सख्त लहजे में निंदा की है।

Trending Videos
Sonu Nigam shared video by questioning Tripura DM Sailesh Yadav said even PM Narendra Modi is respectful of people
सोनू निगम - फोटो : Social media

सोनू निगम ने डीएम के इस व्यवहार की निंदा करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहते हैं कि 'मैं अक्सर अपने बारे में बात करता हूं, लेकिन ये वीडियो देखकर मुझसे रहा नहीं गया। मैंने देखा कि डीएम शैलेश कुमार एक शादी में घुस गए और लोगों को फटकार लगा रहे हैं। मुझे नहीं पता कि लोगों ने इजाजत ली थी कि नहीं लेकिन वो वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने स्वीकृति ली थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam shared video by questioning Tripura DM Sailesh Yadav said even PM Narendra Modi is respectful of people
सोनू निगम - फोटो : Social media

सोनू ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि 'डीएम साहब ये क्या तरीका है? हम किस देश में रहते हैं? इस तरीके से हम अपने देशवासियों से कैसे बात कर सकते हैं? हर किसी को अपनी बात कहने का हक है। आप किसी की बात ही नहीं सुन रहे। हर किसी को बोल रहे गिरफ्तार करो, गिरफ्तार करो। आपको अपनी ताकत पर इतना घमंड। इतना गुरूर तो प्रधानमंत्री मोदी को भी नहीं है। वो भी जब लोगों से बात करते हैं तो तमीज से बात करते हैं।'

Sonu Nigam shared video by questioning Tripura DM Sailesh Yadav said even PM Narendra Modi is respectful of people
सोनू निगम - फोटो : Insatagram- @sonunigamofficial

सोनू ने कहा कि 'आप डीएम हैं, कोई राजा नहीं हैं। राजवाड़े गए इस देश से। ऐसे समय में जब भारत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सभी लोग चिंता में हैं। गरीब लोग ही नहीं बल्कि ऐसे समय में सभी तबके के लोग दुखी हैं, जिनके पास पैसे हैं वो भी परेशान हैं। ऐसे वक्त में हमें एक दूसरे का साथ देना चाहिए।' साथ ही सोनू ने कहा कि ऐसे लोगों को पद पर नहीं रहना चाहिए जो इसके योग्य नहीं हैं।

विज्ञापन
Sonu Nigam shared video by questioning Tripura DM Sailesh Yadav said even PM Narendra Modi is respectful of people
सोनू निगम - फोटो : Insatagram- @sonunigamofficial

उन्होंने आगे कहा कि 'मैं नहीं कहूंगा कि आपको सजा मिले। क्योंकि आपका भी परिवार है। आप जानते है न कि शादी कितनी खास चीज है। शादी दो परिवारों का एक खास कार्यक्रम है। लोग इस दिन को हमेशा याद करते हैं। क्या आपको लगता है ये परिवार कभी इस शादी को याद करना चाहेगा। जिंदगी भर वो नहीं भूल पाएंगे। जिंदगी में एक बार ये मौका आता है वो भी आपने खराब कर दिया। ऐसे समय में हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। किसी को थोड़ी खुशी मिल रही है तो मिलने दें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed