{"_id":"5ae5a8e04f1c1b84028b717a","slug":"sonu-nigam-video-goes-viral-on-social-media-of-arrogant-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर सोनू निगम के साथ हुआ कुछ ऐसा, फैन को रिक्वेस्ट करते वायरल हो गया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एयरपोर्ट पर सोनू निगम के साथ हुआ कुछ ऐसा, फैन को रिक्वेस्ट करते वायरल हो गया वीडियो
Mon, 30 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
sonu nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। वह अपने विवादित बयानों के चलते सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में सोनू ने फैंस के रवैये से परेशान होकर एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है इस बात का पता नहीं चल सका है लेकिन इसे सोनू के नाम पर एक सोशल अकाउंट से शेयर किया गया है।
2 of 4
Sonu Nigam
आपको बता दें कि वीडियो में सोनू निगम एयरपोर्ट में हुई परेशानी का अनुभव शेयर करते हुए फैंस से समझदारी से पेश आने की रिक्वेस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। सोनू निगम ने वीडियो के जरिए फैंस को सेंसिबल होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा दूसरों के समय की वैल्यू समझें। अगर कोई बिजी है तो उसे परेशान नहीं करें।
3 of 4
Sonu Nigam
वीडियो के मुताबिक एयरपोर्ट में उन्हें एक फैन की वजह से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सिंगर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा- मैं दिल्ली से मुंबई पहुंचा, अकेले ट्रैवल करने की वजह से अपने सामान मिलने का इंतजार कर रहा था। तभी एक फैन सेल्फी के लिए आया मैंने उनके साथ सेल्फ क्लिक कराई। थोड़ी देर बाद वही शख्स दूसरे इंसान को साथ लेकर सेल्फी क्लिक कराने आ गया। उस दौरान मैं अपने काम में बिजी था। ऐसे में मैंने उसे कहा कि मैं बिजी हूं, पहले अपना सामान तो देख लूं। इतनी सी बात पर वो जनाब नाराज होकर चलते बने।
सोनू ने आगे कहा- 'मैंने ऐसे कई फैंस देखे हैं जो मुझसे प्यार करते हैं इसलिए नहीं आते, वो बस फेसबुक के लिए आते हैं। ऐसे लोगों की मैं कोई इज्ज्त नहीं करता। मैं रिक्वेस्ट करूंगा कि अगर मैं कहीं बिजी हूं और आप इस पर एरोगेंट हो जाते हैं तो प्लीज मेरे पास न ही आएं। आप सभी समझदार हैं, शिक्षित हैं। दूसरों के टाइम की वैल्यू करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।