सब्सक्राइब करें

सोनू निगम ने बताए 'जिंदगी के अखंड सत्य', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सिंगर का इंस्टाग्राम वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 22 Apr 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
4
Sonu Nigam viral Instagram video as he is currently stuck in Dubai amidst coronavirus lockdown
सोनू निगम

बॉलीवुड के दिग्गज गायकों में शुमार सोनू निगम हाल फिलहाल में सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ जहां सोनू हाल ही में ट्विटर अकाउंट डिलीट करने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे तो वहीं अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू निगम 'जिंदगी के अखंड सत्य' बता रहे हैं।

Trending Videos
Sonu Nigam viral Instagram video as he is currently stuck in Dubai amidst coronavirus lockdown
Sonu Nigam - फोटो : file photo

दरअसल  सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया। तीन मिनट पांच सेकेंड के वीडियो के कैप्शन में सोनू निगम ने लिखा- 'जानिए जिंदगी के अखंड सत्य।' इसके साथ ही सोनू ने कैप्शन में कुछ लोगों को इस वीडियो के लिए क्रेडिट भी दिया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam viral Instagram video as he is currently stuck in Dubai amidst coronavirus lockdown
Sonu Nigam - फोटो : file photo

वीडियो में सोनू निगम ने कहते हैं,' लॉकडाउन में मैंने जिंदगी के कुछ अखंड सत्यों के बारे में जाना है, जैसे झाड़ू लगाते हुए आगे जाना पड़ता है और पोछा लगाते हुए पीछे आना पड़ता है।' इस बाद वीडियो में सोनू झाड़ू- पोछा करते नजर आते हैं। इस बाद वीडियो में सोनू निगम कहते हैं, 'वहीं अगर पोछा आपकी पत्नी लगा रही हो तो आपको न आगे जाना है औ न ही पीछे, जब तक फर्श सूख न जाए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Concept and written by Bharat Kukreti and Sonu Nigam Location : Sundar Niwas, Courtesy Sarina Vaswani Shot on : Samsung Fold

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

Sonu Nigam viral Instagram video as he is currently stuck in Dubai amidst coronavirus lockdown
Sonu Nigam - फोटो : social media

वीडियो में आगे सोनू कहते हैं, 'मैंने जिंदगी में ये भी जाना है कि पंखे के पंख नीचे से साफ और ऊपर से गंदे होते हैं, वहीं कपड़ों को धोने के बाद इनसाइड आउट सुखाना पड़ता है वरना उनका रंग फेड हो जाएगा।कहने का मतलब है कि लॉकडाउन को सजा मत समझिए, लॉकडाउन का मजा लीजिए। हर रोज कोई नई चीज सीखिए और हो सके तो दूसरों को भी सिखाइए।'

4 - 4
विज्ञापन
Sonu Nigam viral Instagram video as he is currently stuck in Dubai amidst coronavirus lockdown
Sonu Nigam

इसके बाद सोनू निगम कहते हैं कि लॉकडाउन में कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेशक जरूरी है। इसके बाद सोनू फिल्म मैं हूं ना के गाने को रिक्रीएट करते हुए वो खास बातें बताते हैं। गाने की शुरुआत करते हुए सोनू कहते हैं- 'कर रहा लोगों को परेशान कोरोना....'। सोनू निगम के इस गाने को दर्शक काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed