{"_id":"5f27d2908ebc3e145842fe2d","slug":"sonu-sood-actor-here-his-house-inside-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में 'मसीहा' बनकर उभरे सोनू सूद का घर है बेहद साधारण, देखें INSIDE तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल में 'मसीहा' बनकर उभरे सोनू सूद का घर है बेहद साधारण, देखें INSIDE तस्वीरें
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 03 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा में हैं। कोरोना कॉल में सोनू सूद बहुतों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में उन्होंने श्रमिकों, कामगारों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। सोनू अभी भी रुके नहीं हैं। अब वो उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो अपने गांव तो पहुंच चुके हैं लेकिन उनके पास काम की कमी है। सोनू के फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। इसी कड़ी में चलिए उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोगा में हुआ था। ये उनके मोगा स्थित घर की तस्वीरें हैं। जाहिर है इस शहर से सोनू सूद का गहरा लगाव है। सोनू सूद के माता पिता अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में वो इस घर के जरिए उनकी यादों को सहेजे रखना चाहते हैं।
3 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद के पिता एक एंटरप्रेन्योर थे। वहीं उनकी मां अध्यापिका थीं। फिल्मों से सोनू सूद के परिवार का दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने फिल्मों को ही अपना करियर बनाया और इसमें वे सफल भी हुए। सोनू की दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में आने से पहले सोनू सूद मॉडलिंग करते थे। एक अभिनेता होने के साथ साथ वो निर्माता भी हैं। सोनू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के प्रतियोगी भी रहे हैं। जुलाई 2016 में सोनू सूद के प्रोडक्शन हाउस 'शक्ति सागर प्रोडक्शंस' की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
सोनू सूद के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
1999 में सोनू सूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'कल्लाजहगर' से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'शहीद-ए-आजम' से कदम रखा था। फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।