फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fateh Trailer 2: सोनू सूद की 'फतेह' का दूसरा ट्रेलर जारी, सलमान खान ने दी बधाई तो महेश बाबू ने किया रिव्यू

Mon, 06 Jan 2025 03:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Jan 2025 03:21 PM IST
सार

Fateh Movie Trailer 2: सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' अपनी रिलीज से कुछ दिन दूर है। इसका ट्रेलर भव्य इवेंट में पहले ही जारी हो चुका है। आज सोमवार को फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस पर सलमान खान ने बधाई दी है।

विज्ञापन
Sonu Sood and Jacqueline Fernandez Movie Fateh 2nd trailer out Know salman khan and Mahesh Babu reaction
फतेह - फोटो : वीडियो ग्रैब

सोनू सूद की आगामी फिल्म है 'फतेह'। अपनी दरियादिली और नेकी के जरिए गरीबों के मसीहा बन चुके सोनू सूद परदे पर एक्शन का दम दिखाते नजर आएंगे। उस पर फिल्म के निर्देशन की कमान भी उन्होंने संभाली है। अब जब फिल्म अपनी रिलीज के एकदम नजदीक है तो अभिनेता प्रचार भी खूब जोर-शोर से कर रहे हैं। देखना होगा कि क्या निर्देशन और एक्शन के मामले में वह फतह कर पाएंगे। फिलहाल, बता दें कि आज सोमवार को 'फतेह' का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है। जानते हैं कैसा है...

Sonu Sood and Jacqueline Fernandez Movie Fateh 2nd trailer out Know salman khan and Mahesh Babu reaction
फतेह - फोटो : वीडियो ग्रैब

एक्शन और रोमांस दोनों की झलक
पिछले ट्रेलर की तरह यह भी खतरनाक है। ट्रेलर की शुरुआत में सोनू सूद नजर आते हैं और आईना देखते हुए कहते हैं, 'मैं दिखने में सीधा-सादा और शांत था। लेकिन, अपने दिमाग में मैंने तुम्हें पिछले पांच मिनट में दस अलग-अलग तरीकों से 20 बार मार दिया था। जैकलीन फर्नांडिस कहती हैं, 'बचपन में एक प्रिंसेस की कहानी पढ़ी थी। जब भी वो मुसीबत में होती, हमेशा एक सेवियर उसे बचाने आ जाता'। ट्रेलर में एक्शन और गोलीबारी के बीच सोनू सूद और जैकलीन के रोमांस की झलकियां भी हैं।

Sonu Sood and Jacqueline Fernandez Movie Fateh 2nd trailer out Know salman khan and Mahesh Babu reaction
फतेह - फोटो : वीडियो ग्रैब

सलमान खान ने शेयर किया ट्रेलर
ट्रेलर में एक संवाद है, 'रामायण में रावण जरूर मरता है'। सोनू सूद की यह फिल्म शुक्रवार 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  फिल्म के दूसरे ट्रेलर पर सलमान खान ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्रेलर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ सोनू सूद और जैकलीन को टैग करते हुए लिखा है, 'फिल्म के लिए बहुत बधाई'। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood and Jacqueline Fernandez Movie Fateh 2nd trailer out Know salman khan and Mahesh Babu reaction
फिल्म फतेह में सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

महेश बाबू ने दोस्त के लिए किया पोस्ट
सलमान खान के अलावा महेश बाबू ने भी सोनू सूद की 'फतेह' का ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रेलर साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'एक्शन से भरपूर ट्रेलर वाकई शानदार है। मेरे प्यारे दोस्त सोनू सूद को ढेर सारी शुभकामनाएं। इस फिल्म को परदे पर देखना का जादू अलग और दिलचस्प होगा। इसका बेसब्री से इंतजार है'। 
 

विज्ञापन
Sonu Sood and Jacqueline Fernandez Movie Fateh 2nd trailer out Know salman khan and Mahesh Babu reaction
फिल्म फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं। सोनू सूद के अंदाज की फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आवाज से लेकर फिल्म के डायलॉग तक...सबकुछ एकदम धांसू है'। कुछ यूजर्स तो सोनू सूद की तुलना अमिताभ बच्चन से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि हर डायलॉग अमिताभ बच्चन बोल रहे हैं'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'सोनू सूद नेक इंसान हैं और ये फिल्म भी अच्छी है। हमें उन्हें सपोर्ट करना चाहिए'।


ये खबर भी पढ़ें:
Game Changer: मुश्किल में पड़ी राम चरण की 'गेम चेंजर', इस राज्य में फिल्म की रिलीज पर मंडराए संकट के बादल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed