फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल के सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन बने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर, PETA ने किया सम्मानित

Thu, 17 Dec 2020 12:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 17 Dec 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood and Shraddha Kapoor Named As Hottest Vegetarian Of 2020 By PETA India
सोनू सूद, श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram

साल 2020 जैसे- जैसे अपने अंतिम पड़ाव पर आता जा रहा है वैसे- वैसे इस साल हुई गतिविधियों पर सभी की नजर है। सालभर की इयर एंडर लिस्ट भी सामने आती जा रही हैं। वहीं अब हाल ही में PETA इंडिया की तरफ से भी इस साल के सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटीज की घोषणा की गई है।

Sonu Sood and Shraddha Kapoor Named As Hottest Vegetarian Of 2020 By PETA India
shraddha kapoor - फोटो : instagram

दरअसल हाल ही में PETA इंडिया ने साल 2020 के हॉटेस्ट वेजिटेरियन की घोषणा की है। PETA की तरफ से इस बार ये खिताब कोरोना काल के मसीहा कहलाने वाले अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को दिया गया है। सोनू और श्रद्धा दोनों की वेजीटेरियन हैं जिसके चलते दोनों को ये खिताब मिला है।

Sonu Sood and Shraddha Kapoor Named As Hottest Vegetarian Of 2020 By PETA India
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले अभिनेता सोनू सूद ने PETA के एक कैंपेन में शामिल होकर भी काफी तारीफ पाई थी। सोनू सूद पेटा के प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन में शामिल हुए थे। सोनू सूद शाकाहारी हैं और लगातार लोगों को मांस छोड़कर वीगन बनने का संदेश देते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood and Shraddha Kapoor Named As Hottest Vegetarian Of 2020 By PETA India
shraddha kapoor - फोटो : instagram

वहीं बात करें श्रद्धा कपूर की तो श्रद्धा पहले मांस का सेवन किया करती थीं। लेकिन उन्होंने एक बार एक किताब पढ़ी जिसका नाम 'कुक बुक' था, इस किताब को पढ़ने के बाद श्रद्धा का हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने मांस का सेवन छोड़ दिया और पूरी तरह से शाकाहारी बन गईं। अब श्रद्धा कपूर कई मौकों पर जानवरों के बारे में बात करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Sonu Sood and Shraddha Kapoor Named As Hottest Vegetarian Of 2020 By PETA India
कंगना रणौत, अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/kanganaranaut, anushkasharma

वहीं अपने नामों की घोषणा करने के बाद इस बारे में पेटा ने कहा कि जब भी ये दो स्टार्स खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। पेटा ने कहा कि वे दोनों ही हस्तियों के सम्मान करती है। गौरतलब है कि ये अवार्ड जीतने वाले लोगों में पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुष्का शर्मा, सुनील छेत्री, कंगना रणौत, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल और मानुषी छिल्लर का नाम भी शामिल है।

पढ़ें: सलमान ने प्रशंसकों को सालगिरह से पहले दिया बड़ा झटका, इस साल नए साल तक नहीं होगा कोई जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed