फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: सोनू सूद हुए डीप फेक का शिकार, अपराधियों ने की परिवार से वीडियो कॉल कर पैसे ऐंठने की कोशिश

Thu, 18 Jan 2024 10:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Jan 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood becomes latest victim of deep fake actor took to his social media handle to spread awareness
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सोनू सूद अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जाने जाते हैं। अभिनेता आए दिन किसी न किसी की मदद कर मिसाल पेश करते रहते हैं। फैंस भी अभिनेता के इस अंदाज के मुरीद हैं। अब सोनू सूद एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में, अभिनेता सोनू सूद भी डीप फेक का शिकार हुए हैं और अभिनेता ने नोट साझा कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है।

Sonu Sood becomes latest victim of deep fake actor took to his social media handle to spread awareness
सोनू सूद - फोटो : social media

सोनू सूद डीपफेक का शिकार बनने वाले नवीनतम सेलिब्रिटी हैं। आज 18 जनवरी को सोनू सूद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कोई व्यक्ति डीपफेक तकनीक के माध्यम से लोगों को धोखा देने के लिए उनके चेहरे का उपयोग कर रहा था। अभिनेता ने कहा कि किसी ने एक परिवार से वीडियो कॉल के जरिए बात करके और खुद को उनका बताकर पैसे ऐंठने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने लोगों से ऐसी कॉल आने पर सचेत रहने का आग्रह किया।

Kriti Sanon: अयोध्या जाने के सवाल पर ‘आदिपुरुष’ की जानकी ने काटी कन्नी, अब शाहिद कपूर को मान चुकीं अपना गुरु

Sonu Sood becomes latest victim of deep fake actor took to his social media handle to spread awareness
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा: "यह नई घटना है, जहां किसी ने खुद को सोनू सूद बताकर वीडियो कॉल के माध्यम से चैट करके एक अनजान परिवार से पैसे ऐंठने की कोशिश की। कई निर्दोष व्यक्ति इस जाल में फंस जाते हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप सतर्क रहें, जब भी ऐसी कॉल प्राप्त करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood becomes latest victim of deep fake actor took to his social media handle to spread awareness
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इसमें उनके चेहरे को एक नकली ब्रांड प्रमोशन वीडियो में एक महिला के चेहरे के साथ छेड़छाड़ और डीप-फेक किया गया था, जहां वह अपनी वार्षिक कमाई के बारे में बात करती नजर आईं और एक ब्रांड का प्रचार करती दिख रही थीं। 

विज्ञापन
Sonu Sood becomes latest victim of deep fake actor took to his social media handle to spread awareness
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले रश्मिका मंदाना  इस तकनीक का शिकार होने वाली पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी बनी थीं। उनका चेहरा एक ब्रिटिश व्यक्ति के शरीर पर लगा दिया गया और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। 

Kriti Sanon: अयोध्या जाने के सवाल पर ‘आदिपुरुष’ की जानकी ने काटी कन्नी, अब शाहिद कपूर को मान चुकीं अपना गुरु

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed