फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिवर की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए आगे आए सोनू सूद, फिलीपींस से दिल्ली पहुंचाने का किया वादा

Fri, 14 Aug 2020 03:59 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 14 Aug 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood came for children suffering from liver problem
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अकेले अपने दम पर कोरोना महामारी के इस कठिन समय में मानवता की सेवा में उतरे अभिनेता सोनू सूद ने एक और बड़ा कारनामा करने की ठानी है। बीते गुरुवार को सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने फिलीपींस से 39 छोटे बच्चों को देश की राजधानी दिल्ली लाने का फैसला किया है। यह बच्चे लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं और इसके इलाज के लिए इन्हें दिल्ली लेकर आना जरूरी है।

Sonu Sood came for children suffering from liver problem
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू इस समय देश और दुनिया के लोगों की निस्वार्थ मदद करने में जुटे हुए हैं। उनकी इसी बात को ध्यान में रखते हुए ट्विटर पर एक यूजर ने ट्वीट में लिखा, 'इन फिलीपींस के बच्चों को दिल्ली पहुंचना बहुत जरूरी है ताकि इनके लिवर की ट्रांसप्लांट सर्जरी करके इनकी जिंदगी को बचाया जा सके।' 

Sonu Sood came for children suffering from liver problem
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने ट्वीट में आगे लिखा, 'यह बच्चे बाइलियरी अट्रीसिया (Biliary Atresia) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) फिलीपींस ने इन बच्चों की सहायता करने की ठानी है लेकिन फ्लाइट न होने की वजह से कुछ बच्चे पहले ही दम तोड़ चुके हैं। अब इन 39 बच्चों को उड़ान भरने में मदद कीजिए सोनू सूद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood came for children suffering from liver problem
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इस ट्वीट के जवाब में सोनू ने एकदम किसी सुपर हीरो की तरह लिखा, 'चलो इन कीमती जिंदगियों को बचाते हैं। इनको अगले दो दिन में ही भारत लाया जाएगा। इन 39 बच्चों के बैग पैक करिए और तैयार हो जाइए भारत आने के लिए।' 

विज्ञापन
Sonu Sood came for children suffering from liver problem
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इन सभी बच्चों की उम्र एक से लेकर पांच साल तक के बीच में है और कोरोना वायरस की वजह से इन्हें दिल्ली तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सोनू कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करने के लिए हीरो बनकर सामने आए हैं। रोजगार देने के लिए उन्होंने एक एप्लीकेशन की भी शुरुआत की है जहां लोग पूरे देश में कहीं पर भी नौकरी के मौके तलाश सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed