अभिनेता सोनू सूद क्रिकेटरों के समर्थन में सामने आए हैं और फैंस से उन खिलाड़ियों का सम्मान करने का आग्रह किया है, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। सोनू की टिप्पणी को लोग क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से जोड़कर देख रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद से ही जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। पिछली बार कप्तानी की कमान रोहित शर्मा ने संभाली थी। इतना ही नहीं 'आईपीएल 2024' मैचों के दौरान स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा भी पांड्या का मजाक उड़ाया गया था।
Sonu Sood: हार्दिक पांड्या के समर्थन में आए सोनू सूद? क्रिकेटरों के आलोचकों की लगाई क्लास, पोस्ट वायरल
अभिनेता सोनू सूद क्रिकेटरों के समर्थन में सामने आए हैं और फैंस से उन खिलाड़ियों का सम्मान करने का आग्रह किया है, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। सोनू की टिप्पणी को लोग क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से जोड़कर देख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी खिलाड़ी का नाम लिए बिना, अभिनेता सोनू सूद ने एक्स पर लिखा, 'हमें अपने खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए। वे खिलाड़ी जिन्होंने हमें गौरवान्वित किया, वे खिलाड़ी जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया। एक दिन आप उनके लिए जयकार करते हैं, अगले दिन आप उनकी आलोचना करते हैं।'
सोनू सूद ने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह वे नहीं हैं, यह हम हैं जो असफल होते हैं। मुझे क्रिकेट पसंद है। मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर क्रिकेटर से प्यार करता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस फ्रेंचाइजी के लिए खेलता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कप्तान के रूप में खेलते हैं या टीम में 15वें व्यक्ति के रूप में। वे हमारे हीरो हैं।'
We should respect our players. Players who made us proud, players who made our country proud. One day you cheer for them, next day you boo them.
Louis Gossett Jr Death: ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत अभिनेता लुइस गॉसेट जूनियर का निधन, भतीजे ने की पुष्टि!
It’s not they, it’s us who fail.
I love cricket.
I love every cricketer who represents my country.
Doesn’t matter which franchise…
जानकारी हो कि हार्दिक पांड्या पहले गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते थे, लेकिन इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। हालिया मैच में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जो राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ था।
Patna Shuklla: कॉलेज में रवीना की एक झलक के लिए खिड़कियों से कूद रहे थे छात्र, एक्ट्रेस ने किया दिलचस्प खुलासा
सोनू सूद की बात करें तो उन्हें फिल्म 'फतेह' से एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते देखा जाएगा। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद, हाल ही में अभिनेता ने फिल्म का एक दिलचस्प टीजर जारी किया है, जिससे प्रशंसक फिल्म के लिए उत्साहित हो गए हैं। फिल्म में सोनू सूद के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीज हैं। 'फतेह' इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Maidaan: 'मैदान' के आईएमएक्स रिलीज की घोषणा, अजय देवगन ने नए पोस्टर के साथ किया एलान