फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉम्बे हाईकोर्ट में बीएमसी ने सोनू सूद को बताया ‘आदतन अपराधी’, कहा- ‘अवैध निर्माण से पैसा कमाना चाहते हैं’

Wed, 13 Jan 2021 01:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Jan 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Sonu sood case bmc tells to Bombay high court actor is a habitual offender
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनू सूद इन दिनों अवैध निर्माण के आरोपों से घिरे हुए हैं। बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को दाखिल हलफनामे में अभिनेता को 'आदतन अपराधी' बताया है। बीएमसी ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने ऐसा किया हो इससे पहले जुहू स्थित रिहायशी इमारत में उन्होंने लगातार अनधिकृत निर्माण कराया है। अतिक्रमण हटाने को लेकर दो बार कार्रवाई भी की जा चुकी है।




Sonu sood case bmc tells to Bombay high court actor is a habitual offender
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

हाईकोर्ट में बीएमसी ने कहा कि सोनू सूद ने रिहायशी बिल्डिंग को होटल में तब्दील करने की कोशिश की। अब वह इस गलती को छुपाने की कोशिश में जुटे हैं। बीएमसी ने पिछले साल अक्तूबर को सोनू सूद को नोटिस जारी किया था। जिसके बाद सोनू सूद बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे।

Sonu sood case bmc tells to Bombay high court actor is a habitual offender
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

बीएमसी ने सोनू सूद पर कठोर टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट में कहा, 'अपील करने वाले शख्स आदतन अपराधी हैं और पैसों के लाभ के लिए अनधिकृत निर्माण कराया है। अब उन्होंने एक बार फिर से निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया है, जबकि इसके लिए उन्होंने लाइसेंस डिपार्टमेंट से कोई अनुमति नहीं ली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu sood case bmc tells to Bombay high court actor is a habitual offender
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

बीएमसी ने आगे कहा कि कहा कि सोनू सूद ने उस अवैध कॉमर्शियल होटल का निर्माण बिल्डिंग प्लान के खिलाफ जाकर किया। अब वह इसका बचाव कर रहे हैं। उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली थी। रेजिडेंशियल बिल्डिंग को कॉमर्शियल इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने लाइसेंस नहीं लिया था।‘

विज्ञापन
Sonu sood case bmc tells to Bombay high court actor is a habitual offender
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

बीएमसी का कहना है कि सोनू सूद ने पूरी बिल्डिंग को होटल में बदल दिया है। बिना लाइसेंस के यहां अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि बीएमसी ने सितंबर 2018 में अवैध निर्माण के लिए सबसे पहले कार्रवाई की थी उसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। फिर 12 नवंबर 2018 को अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।

शरद पवार से मिले सोनू सूद, बीएमसी ने भेजा है अवैध निर्माण पर नोटिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed