{"_id":"626d6defcc9d6f126637f4c0","slug":"sonu-sood-fan-throws-notes-on-his-acharya-entry-scene-in-cinema-hall-video-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Acharya: सोनू सूद के एंट्री सीन पर फैंस ने सिनेमाघर में उड़ाए नोट, एक्टर ने कहा- मैं इतने प्यार के लायक नहीं हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Acharya: सोनू सूद के एंट्री सीन पर फैंस ने सिनेमाघर में उड़ाए नोट, एक्टर ने कहा- मैं इतने प्यार के लायक नहीं हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेगास्टार चिरंजीवी और राम चरण की फिल्म आचार्य रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी शानदार रहा है। इस फिल्म में सोनू सूद ने भी काम किया है। सोनू को बड़े पर्दे पर देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। सोनू को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए थिएटर के बाहर फैंस की काफी भीड़ लग रही है। सोनू भी फिल्म को मिल रहे ऐसे रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं। उन्होंने फैंस का एक वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की है।
2 of 4
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने किया वीडियो शेयर
सोनू ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे फैंस इस प्यार के लिए बहुत धन्यवाद। मैं आप सभी को परिवार मानता हूं, लेकिन मैं इस तरह के प्यार के लायक नहीं हूं। आपकी दया मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
3 of 4
फिल्म आचार्य में सोनू सूद
- फोटो : social media
वीडियो में फैंस कर रहे नोटों की बारिश
सोनू सूद की ओर से शेयर किए गए वीडियो में उनके एंट्री सीन पर लोग खुशी से चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में फैंस नोटों की बारिश करते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो में सोनू के फैंस को सिनेमाघर के बाहर उनके एक बड़े कटआउट के सामने ढोल पीटते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अभिनेता के कटआउट को एक बड़ी माला से भी सजाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म को लेकर सोनू ने खुलासा किया था कि आचार्य में उनके दृश्यों को फिर से फिल्माया गया था। सोनू ने बताया था कि चिरंजीवी को यकीन नहीं था फिल्म में हीरो के हाथों पिटते हुए उनके फैंस उन्हें देख पाएंगे। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान सोनू ने लोगों की खूब मदद की थी। इस नेक काम की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। यही वजह थी कि निर्देशक को फिल्म के कई सीन दोबारा शूट करने पड़े। फिल्म में सोनू ने निगेटिव रोल निभाया है जो अवैध गतिविधियों में शामिल है साथ ही वह विधायक भी बनना चाहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।