फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद ने एक बार फिर दिखाई दरियादिली, अब इस राज्य के अनाथ बच्चों का बनाएंगे भविष्य

Sat, 08 Aug 2020 10:08 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Aug 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood have come for help of punjab orphan kids
सोनू सूद - फोटो : Social Media

अभिनेता सोनू सूद बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो कोरोना महामारी के बीच लोगों की हर तरीके से मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। लॉकडाउन में हजारों प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने में सोनू सून ने काफी मदद की। अब वह अन्य तरीके से भी लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच सोनू सूद ने पंजाब के अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है। 

Sonu Sood have come for help of punjab orphan kids
सोनू सूद - फोटो : Social Media

अभिनेता सोनू सूद से लोग सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाते रहते हैं। एक शख्स ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए पंजाब के अनाथ बच्चों के लिए लिखा, 'इन छोटे बच्चों हाल ही में हुई पंजाब त्रासदी में अपने माता-पिता को खो दिया है। इन्हें खाना खिलाने वाला और इनका भविष्य बनाने वाला कोई नहीं है। यह बच्चे पढ़ना चाहते थे लेकिन अब नहीं लगता कि ऐसा मुमकिन है।'

Sonu Sood have come for help of punjab orphan kids
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने शख्स के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मैं इस बात का पूरा ख्याल रखूंगा कि पंजाब के इन बच्चों को अच्छे घर मिलें, अच्छा स्कूल मिले और इनका भविष्य उज्जवल बने। हम आपसे कल बात करेंगे।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले सोनू सूद तेलंगाना के तीन अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood have come for help of punjab orphan kids
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीती दिनों सोनू सूद तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले के तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने इन बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है। एक व्यक्ति ने ट्विटर पर तीन अनाथ बच्चों की जानकारी उनसे साझा की। जिसमें उसने बताया कि इन तीन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। इनका न कोई बड़ा भाई है और न ही कोई ऐसा इंसान जो इनकी देखभाल कर सके। यह बच्चे आपकी मदद चाहते हैं। इनकी मदद कीजिए। 

विज्ञापन
Sonu Sood have come for help of punjab orphan kids
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इस जानाकरी का पता चलने के बाद सोनू सूद ने तीनों अनाथ बच्चों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है और ट्वीटर पर लिखा कि अब यह तीनों बच्चे अनाथ नहीं रह गए हैं। इनकी सारी जिम्मेदारी वह लेते हैं। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट भी जमकर वायरल हुआ था। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनू सूद की इस दरियादिली की जमकर तारीफ की थी। 
 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: जांच में सहयोग नहीं कर रहीं रिया चक्रवर्ती, इस शख्स की कार से पहुंची थीं ईडी के दफ्तर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed